Headlines
Loading...
वाराणसी - लंका थाना क्षेत्र में मारपीट, चेन छीनने और धमकी देने का आरोप, भुक्तभोगी परिवार ने 4 से 5 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज करवाए...

वाराणसी - लंका थाना क्षेत्र में मारपीट, चेन छीनने और धमकी देने का आरोप, भुक्तभोगी परिवार ने 4 से 5 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज करवाए...

वाराणसी, न्यूज। लंका थाना क्षेत्र में मारपीट, चेन छीनने और धमकी देने का मामला सामने आया है। डाफी स्थित अशोकपुरम कॉलोनी निवासी पूजा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पूजा सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सोमवार रात वह अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए परिवार के साथ कार से एक रेस्तरां जा रही थीं। आरोप है कि सीर गेट से सिंहद्वार की ओर जाते समय कुछ लोगों ने उनकी कार को रोककर उस पर हमला करना शुरू कर दिया। चालक द्वारा वाहन रोकने पर कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे कार से बाहर खींचने का प्रयास किया।

चालक को बचाने के लिए पूजा सिंह, उनके पति और उनकी गर्भवती भाभी बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उनकी गर्भवती भाभी को धक्का देकर गिरा दिया गया, जबकि कुछ महिलाओं ने चालक के साथ मारपीट की। सूचना पर चीफ प्रॉक्टर के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को चीफ प्रॉक्टर कार्यालय ले गए। 

शिकायत के अनुसार, वहां भी कुछ लोगों ने पहुंचकर कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया।पीड़िता का आरोप है कि मामला शांत होने के बाद जब वह अपने अशोकपुरम स्थित घर पहुंचीं तो हमलावर वहां भी पहुंच गए और दोबारा मारपीट की। इस दौरान उनके गले से सोने की चेन छीन ली गई। 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक अधेड़ व्यक्ति उनके बच्चों को उठा ले जाने की धमकी दे रहा था तथा उनकी गर्भवती भाभी के साथ छेड़छाड़ की गई।