Headlines
Loading...
वाराणसी चौक थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की टीम बनकर उचक्के ले भागे 60लाख ₹ की 27 किलो चांदी..पुलिस की 4टीमें उचक्कों को तलाश रही...

वाराणसी चौक थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की टीम बनकर उचक्के ले भागे 60लाख ₹ की 27 किलो चांदी..पुलिस की 4टीमें उचक्कों को तलाश रही...

वाराणसी, न्यूज। वाराणसी चौक क्षेत्र में गुरुवार देर शाम करीब 60 लाख के 27 किलो चांदी की उचक्कागीरी का मामला सामने आया है। तीन शातिर युवकों ने खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर सर्राफ के कर्मचारियों को रोका। और ड्रग की आशंका जताते हुए डराया। फिर जांच के नाम पर चांदी लेकर भाग निकले। 

इस प्रकरण में चौक पुलिस और एसओजी की टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हैं। गोविंदपुरा में शशि कुमार वर्मा की जय मां लक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी की दुकान है। वहीं सुड़िया में विनय सोनी की हेमा ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। दोनों एक-दूसरे से गहने, सोना-चांदी की लेन-देन करते हैं।

कमरे में जाने के लिए कर्मचारी भेजा गया

गुरुवार शाम शशि कुमार ने विनय सोनी की दुकान से 27 किलो चांदी लाने के लिए 23 वर्षीय कर्मचारी उमाकांत को भेजा। उमाकांत विनय सोनी की दुकान पर पहुंचा। बोरी में 27 किलो चांदी लेकर चला। उसके साथ विनय सोनी का 16 वर्षीय कर्मचारी आर्यन भी था। दोनों चांदी लेकर विनय सोनी की दुकान गोविंदपुरा के लिए निकले थे। 

राजा दरवाजा मोड़ के पास पहुंचते ही अचानक लंबे-चौड़े कद के तीन लोगों ने दोनों को रोक लिया। एक आर्यन के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा कि वे क्राइम ब्रांच से हैं। दोनों पर ड्रग बेचने का आरोप लगाया। दोनों ने बताया कि बोरी में चांदी है। इसके बावजूद वो नहीं माने। और अपने मालिक को बुलाने के लिए कहा। इस पर आर्यन अपने मालिक को बुलाने गया। आर्यन के थोड़ी दूर जाते ही तीनों शातिर चांदी लेकर भाग निकले।

पुलिस की कार्रवाई शुरू, ठठेरी बाजार की ओर मिला लोकेशन 

घटना के बाद दोनों कर्मचारियों ने सर्राफ को जानकारी दी। सर्राफ भागे-भागे चौक थाने पहुंचे। तत्काल पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं। हालांकि तीनों का कहीं पता नहीं चला। फुटेज में आरोपी ठठेरी बाजार की ओर पैदल ही जाते दिख रहे हैं। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैं। आरोपियों की पहचान की जा रही है। और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।