Headlines
Loading...
काशी:केंद्रीय विद्यालय कंचनपुर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्राचार्य ने कहा-छात्राएं डरना बंद करे, तभी बनेंगी सशक्त'

काशी:केंद्रीय विद्यालय कंचनपुर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्राचार्य ने कहा-छात्राएं डरना बंद करे, तभी बनेंगी सशक्त'

'छात्राओं में डर को करें खत्म, तभी बनेंगी सशक्त' 

वाराणसी, न्यूज। मिशन शक्ति पंचम चरण अभियान के तहत पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय कंचनपुर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि छात्राओं में डर को खत्म करना होगा। तभी वे सशक्त बन सकेंगी। इसके लिए अध्यापक और अभिभावकों को मिलकर उन्हें जागरूक करने की जरूरत है। 

इस दौरान मंडुवाडीह थाने की उपनिरीक्षक खुशबू राय और नेहा परवीन ने छात्राओं से किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क रहने, विपरीत परिस्थिति में बिना डर अपनी बात रखने और तत्काल पुलिस की मदद लेने का आह्वान किया।

इस मौके पर आरक्षी अंकिता यादव, नीलम साहू आदि मौजूद थीं।