Headlines
Loading...
वाराणसी : महमूरगंज में विदिशा हाट मेला का आयोजन होगा (सोमवार) कल, इसमें 70 महिला उद्यमी लेंगी भाग...

वाराणसी : महमूरगंज में विदिशा हाट मेला का आयोजन होगा (सोमवार) कल, इसमें 70 महिला उद्यमी लेंगी भाग...

वाराणसी, न्यूज 19 जुलाई। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, विदिशा शाखा की ओर से सोमवार 20 जुलाई को महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में 'विदिशा हॉट' भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा। 

विदिशा शाखा की संस्थापिका मधु तुलस्यान एवं शाखा अध्यक्ष सरोज तुलस्यान के नेतृत्व में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह मेला लगेगा।

इसमें देशभर से करीब 70 महिला उद्यमी हस्तनिर्मित एवं आकर्षक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी। मेले का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा तथा यह रात्रि 8 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा। 

मेले की संयोजिका नीतू मुरारका, मीना अग्रवाल, संध्या अग्रवाल एवं अलका बाजोरिया हैं।