BHU में आज पेपर लीक के खिलाफ सिंहद्वार पर जुटे छात्र, अनशन प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने रोका...
वाराणसी न्यूज। पेपर लीक के खिलाफ सिंहद्वार पर जुटे छात्र, पुलिस ने रोका। साथ ही पेपर लीक प्रकरण में जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर समाजवादी छात्र सभा के सदस्यों ने सोमवार को बीएचयू सिंहद्वार पर प्रदर्शन किया।
मौके पर पहले से मुस्तैद पुलिस फोर्स ने छात्रसभा कार्यकर्ताओं को रोका तो दोनों पक्षों ने धक्कामुक्की भी हुई। छात्र सभा के सदस्यों ने मांग की कि पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
सदस्यों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी पुरजोर तरीके से उठाई। साथ ही कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की कार्यप्रणाली की जांच हो और इसमें आवश्यक सुधार किए जाए।इससे पहले सिंहद्वार के पास लगाया गया एक पोस्टर भी चर्चा का विषय रहा।