आज डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति पखवाड़ा में BJP प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा..जिसने काशी को समझा वही देश के नब्ज़ समझ सकता है...
-भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने युवाओं को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शो से प्रेरित होने का दिया संदेश...।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति पखवाड़ा में युवाओं से किया संवाद और कहा जिसने काशी को समझा, वही देश की नब्ज को समझ सकता है:नीरज सिंह...।
वाराणसी, न्यूज। आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने सोमवार को विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र प्रथम का संदेश आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
नीरज सिंह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति पखवाड़ा के अंतर्गत चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल सभागार में पार्टी की ओर से आयोजित 'छात्र सम्मेलन' को संबोधित कर रहे थे।
सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल को भारत में जोड़े रखने का यदि किसी को श्रेय जाता है तो वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी हैं। भारत के अंदर दो विधान, दो निशान, दो प्रधान का विरोध करने वाले डाॅ. मुखर्जी के सपनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2019 में पूरा किया। अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीर में संवैधानिक मूल्यों की स्थापना की।
डॉ. मुखर्जी के जीवन और संघर्ष को नमन करते हुए नीरज सिंह ने कहा कि काशी लोकतांत्रिक, सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत प्रतीक है, जिसने काशी को समझा, वही देश की नब्ज को समझ सकता है। भाजपा संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के मन में राष्ट्र प्रथम की जिम्मेदारी का भाव होना चाहिए । युवा ही भविष्य के नेतृत्वकर्ता हैं। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि आज युवा का प्रेरणास्रोत कोई क्रिकेटर, फिल्म स्टार है, जबकि भारत को आजादी दिलाने, देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जान न्योछावर करने वाले महापुरुष को भूल जा रहे हैं।
आज युवा यदि व्यवस्था (सिस्टम) में बदलाव चाहते है, तो पहले खुद को बदलने के लिए तैयार रखें। सम्मेलन में उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण पर संवाद किया और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका, राष्ट्रवादी विचारधारा तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों से प्रेरित होने का आह्वान भी किया।
सम्मेलन में भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल, महापौर अशोक तिवारी, कैंट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, अजगरा विधानसभा के विधायक त्रिभुवन राम, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल तथा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमन सोनकर आदि की भी मौजूदगी रही।