Headlines
Loading...
यूपी में आज से वन महोत्सव का आगाज, 'आम बहार-आपके द्वार' से अब घर-घर पहुंचेंगे आम के पौधे...

यूपी में आज से वन महोत्सव का आगाज, 'आम बहार-आपके द्वार' से अब घर-घर पहुंचेंगे आम के पौधे...

लखनऊ। प्रदेश सरकार बुधवार पहली जुलाई से वन महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। यह महोत्सव सात जुलाई तक चलेगा। इस दौरान वन विभाग ''आम बहार-आपके द्वार'' का आयोजन करेगा।महोत्सव में पौधारोपण के महत्व, पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त परिवेश व जन जागरूकता पर भी विशेष जोर रहेगा। 

मुख्य वन संरक्षक (प्रचार/प्रसार) अदिति शर्मा ने बताया कि एक से सात जुलाई तक पौधारोपण से संबंधित जन जागरूकता अभियान आज से चलाया जाएगा।

बेतहाशा हो रही गर्मी व विपरीत मौसम को देखते हुए योगी सरकार का पौधारोपण के महत्व, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, प्लास्टिक मुक्त परिवेश पर विशेष जोर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फलदार पौधों की देशी प्रजातियों के रोपण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

पौधरोपण महाभियान में वनावरण एवं वृक्षावरण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए फलदार प्रजातियों के रोपण के लिए जनसामान्य को प्रोत्साहित किए जाने पर जोर दिया है।

इस क्रम में फलों के राजा आम के पौधों के वृहद वितरण के लिए एक से सात जुलाई को पूरे प्रदेश में आम भंडारा का आयोजन होगा। इस अवधि में प्रत्येक विकासखंड में आम भंडारा का आयोजन कर आम की देशी व अन्य प्रजाति के पौधों का वितरण कर जनसामान्य को उनके रोपण व रख-रखाव के लिए जागरूक किया जाएगा।