Headlines
Loading...
वाराणसी मंडलीय चिकित्सालय की पैथालाजी को राष्ट्रीय मानकीकरण संस्था से मिला प्रमाण पत्र, हासिल की बड़ी उपलब्धि...

वाराणसी मंडलीय चिकित्सालय की पैथालाजी को राष्ट्रीय मानकीकरण संस्था से मिला प्रमाण पत्र, हासिल की बड़ी उपलब्धि...

वाराणसी, न्यूज रिपोर्ट, शुभम गुप्ता। पूर्वांचल के प्रसिद्ध श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के पैथालाजी विभाग को राष्ट्रीय मानकीकरण संस्था द्वारा गहन परीक्षण और निरीक्षण के बाद उच्च मानक पर पाया गया है। और संस्था ने विभाग को प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बृजेश कुमार ने बताया कि लंबे प्रयासों के बाद यह मान्यता मिली है। अब मरीजों को अधिक विश्वसनीय और बेहतर जांच रिपोर्ट मिल सकेगी। जांच विभाग के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे पूर्वांचल के लिए गौरव की बात है।

यह प्रमाणीकरण अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक उपकरणों, कर्मचारियों की कुशलता और गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था को मजबूत प्रमाण मानकर देखा जा रहा है।