वाराणसी के चेतगंज में विधायक नीलकंठ तिवारी द्वारा फूड बैंक का हुआ शुभारंभ, जरूरतमंदों को आज से मिलेगा निःशुल्क भोजन...
वाराणसी, न्यूज। फूड बैंक वाराणसी (उत्तर प्रदेश) की ओर से आज सोमवार को चेतगंज स्थित सेल्स टैक्स कार्यालय के मुख्य द्वार के पास निश्शुल्क भोजन वितरण सेवा का शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत प्रतिदिन सुबह से शाम तक जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों को निश्शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
फूड बैंक के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि फूड बैंक का उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति भूखा न रहे। इसी संकल्प के साथ नियमित रूप से भोजन वितरण अभियान संचालित किया जाएगा। बताया कि फूड बैंक की पहली शाखा सहारनपुर में संचालित हो रही है। वहीं, वाराणसी में इसकी दूसरी शाखा की शुरुआत की गई है।
इस कार्यक्रम में शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी ने असहाय व गरीब लोगों को भोजन वितरित कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सेल टैक्स बार एसो. के महामंत्री चंद्रेश सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता शरद त्रिपाठी व नागेश्वर सिंह महादेव, आरएसएस के पंकज सिंह, अपर आयुक्त श्याम सुंदर तिवारी, जीएसटी ट्रिब्यूनल के सदस्य अनंजय कुमार राय, पार्षद श्रवण गुप्ता, अधिवक्ता रोशन गुजराती, दीपक सेठ, सोनू यादव समेत राज्य कर विभाग के अधिकारी, अधिवक्ता, संस्था के सदस्य आदि उपस्थित रहे।