आज PM मोदी ने दिया भरोसा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, दोषियों की फास्ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पेपर लीक के मामले में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक में शामिल आरोपियों को कड़ी और सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेगी। पीएम ने सभी संबंधित विभागों को मामले में अहम कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि युवाओं का हित सबसे ऊपर है। इससे खिलावड़ करने वालों को सख्त सजा मिलेगी।
पेपर लीक में शामिल लोगों मिलेगी सजा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक को लेकर फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा 'हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है!. हमने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है। संबंधित अधिकारियों और अधिकारियों को इस बारे में सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। यह छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हमारे कदमों की सीरीज जारी है। जो लोग हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि सभी आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा। फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीएम मोदी का यह ऐलान छात्रों और अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है।