Headlines
Loading...
वाराणसी के नमो घाट पर गूंजा शिव कैलाशों के वासी... श्रोता हुए मंत्रमुग्ध...

वाराणसी के नमो घाट पर गूंजा शिव कैलाशों के वासी... श्रोता हुए मंत्रमुग्ध...

वाराणसी, न्यूज। नमो घाट पर काशी वंदन सांस्कृतिक संध्या में शिल्पा संगीत महाविद्यालय के बाल कलाकारों ने संगीत, गायन और कथक से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ मनन झुनझुनवाला के भजन शिव कैलाशों के वासी से किया तो घाट हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो गया। 

इसके बाद छात्राओं ने शिवोहम-शिवोहम पर मनोहारी समूह नृत्य प्रस्तुत किया। अप्रमिति गुप्ता नेकीबोर्ड पर राग तोड़ी, वैदिका राय ने राग वृंदावनी सारंग और विविक्ता मिश्र ने राग भूपाली की सुमधुर प्रस्तुति दी। 

कृति शिशिर नागर (तराना), आर्या सेठ (राधा गोरी-गोरी), मेहर रौनियार(लखनऊ घराने का कथक) और अयति भार्गव ने हे शशि शेखर ने भावपूर्ण नृत्य से खूब तालियां बटोरीं। महाविद्यालय की निर्देशिका शिल्पा गांगुली, सचिव ऋतु सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, पूजा गुप्ता 
समेत बच्चों के अभिभावक व दर्शक उपस्थित रहे।