Headlines
Loading...
वाराणसी : बड़ागांव थाना क्षेत्र में सातोमहुआ के पास देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, आज सुबह पोस्टमार्टम के लिए गई लाश...

वाराणसी : बड़ागांव थाना क्षेत्र में सातोमहुआ के पास देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, आज सुबह पोस्टमार्टम के लिए गई लाश...

वाराणसी, न्यूज 11 जुलाई। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र में सातोमहुआ के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान फूलपुर थाना क्षेत्र के कुआंर बाजार निवासी विवेक जायसवाल (35) के रूप में हुई है।

हरहुआ पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक के.के.वर्मा ने मीडिया को बताया कि हादसे के बाद घायल युवक को तत्काल हरहुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना के बाद फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन की पहचान कर आरोपित चालक तक पहुंचा जा सके।