वाराणसी में किशोरी का अपहरण कर एक लाख रुपये में जबरन विवाह के लिए बेचने के मामले में पांच हुए गिरफ्तार...
वाराणसी, न्यूज 11जुलाई। चौबेपुर क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण करने और उसे एक लाख रुपये में बेचने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला सहित पांच आरोपित हैं। परिजनों से शिकायत मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपितों की धर पकड़ शुरू की।
पुलिस ने बताया कि शिवधनी (34), राहुल भारद्वाज (31) और मैना देवी (42)को 11 जुलाई 2026 को थाना चौबेपुर क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, दो अन्य आरोपियों मोहित (ग्राम धराऊ, जनपद बुलंदशहर) और नेम सिंह (ग्राम बदनपुर, जनपद मथुरा) को भी उसी दिन चौबेपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना के अनुसार बीती पांच जुलाई को पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना चौबेपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अभियुक्तों ने उनकी भतीजी, जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष है, उसका अपहरण कर लिया है और उसे एक लाख रुपये में बेचने की योजना बनाई है। इस शिकायत के आधार पर थाना धौबेपुर में मामला दर्ज किया गया और इसकी विवेचना उप निरीक्षक महेश मिश्रा द्वारा शुरू की गई।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अब आगे की विधिक प्रक्रिया को पूरा करने में जुटी हुई है। बताया कि पूछताछ के साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। शेष कार्रवाई भी जल्द की जाएगी। बताया कि पुलिस ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।