Headlines
Loading...
वाराणसी में शिक्षिका ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट को जलाया, पुल‍िस ने आज दोपहर मुकदमा दर्ज कर शुरू की कार्रवाई...

वाराणसी में शिक्षिका ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट को जलाया, पुल‍िस ने आज दोपहर मुकदमा दर्ज कर शुरू की कार्रवाई...

वाराणसी, न्यूज। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के सेरीन सोनी प्‍ले स्‍कूल काशी इन्‍क्‍लेव की शिक्षिका पर मासूम छात्र को मारपीट कर उसका प्राइवेट पार्ट जलाने का आरोप लगाया है। छात्र के अधिवक्ता पिता ने लालपुर थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के निजी स्कूल सेरीन साेनी की शिक्षिका पर नर्सरी के पांच वर्षीय छात्र के साथ से अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया। पीड़ित बच्चे के पिता ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में तहरीर देकर शिक्षिका, प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
 

अकथा पहड़िया निवासी अधिवक्ता का पांच वर्षीय पुत्र काशी इनक्लेव स्थित सेरीन साेनी स्कूल में नर्सरी का छात्र है। आरोप है कि 24 जुलाई को बच्चे ने स्कूल में बाथरूम जाने की अनुमति मांगी, लेकिन शिक्षिका प्रीति कुशवाहा ने मना कर दिया। इसके बाद बच्चे से पैंट में ही पेशाब हो गया। शिक्षिका बच्चे को दूसरे कमरे में ले गईं और गैस लाइटर से उसके निजी अंग को दाग दिया।बताया गया क‍ि इसके साथ ही उसके साथ मारपीट की और दोबारा ऐसी गलती होने पर और बुरा हाल करने की धमकी दी। पीड़ित पिता का कहना है कि घर पहुंचने पर बच्चे ने पूरी घटना बताई। उन्होंने शिक्षिका से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
 

आरोप है कि बाद में स्कूल की प्रिंसिपल से बात करने पर उन्हें सहयोग नहीं मिला और धमकी भरा जवाब दिया गया। स्कूल पहुंचने पर भी प्रिंसिपल और प्रबंधक ने किसी प्रकार की सहायता करने से इनकार कर दिया। पीड़ित पिता ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में तहरीर देकर शिक्षिका एवं संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुल‍िस ने दोपहर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।