वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में चलती मैजिक से उठने लगा धुआं, सीएनजी ब्लास्ट की आशंका से आज मची अफरा-तफरी...
वाराणसी, हरहुआ न्यूज। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत रिंग रोड फेज-1 पर आज सोमवार चलती मालवाहक मैजिक के पिछले हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैजिक चालक को शुरुआत में धुआं निकलने की जानकारी नहीं थी।
जैसे ही वाहन बनारस से रिंग रोड फेज-1 पर मुड़ा, तभी पीछे चल रहे एक बाइक सवार ने इशारा कर चालक को बताया कि गाड़ी के पिछले हिस्से से धुआं निकल रहा है।
चालक ने साइड मिरर में देखा तो धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद उसने तुरंत वाहन सड़क पर खड़ा कर नीचे उतरकर जांच की। देखते ही देखते वाहन के ढाले से तेज धुआं उठने लगा।