कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें अभी तक नहीं हटा पा रही है मोदी सरकार: अखिलेश यादव...
नईदिल्ली न्यूज, 22 जुलाई . Samajwadi Party (सपा) के सांसदों ने Wednesday को Lok Sabha में काले कपड़े पहनकर Government का विरोध किया और कहा कि Government छात्रों की बात नहीं सुन रही है, जिस तरह से छात्रों के साथ किया जा रहा है वह देश के लिए सही नहीं है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए Government पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि यह सोचना चाहिए कि Government अपने मंत्री को क्यों नहीं हटा पा रही है. Government पर किसी तरह का दबाव हो सकता है और सवाल किया कि क्या मंत्री के पास Government से जुड़े कुछ ऐसे रहस्य हैं, जिनकी वजह से उन्हें हटाया नहीं जा रहा। अखिलेश यादव ने कहा कि Government डरी हुई है।
सपा सांसद डिंपल यादव ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि छात्रों ने साहस दिखाकर अपनी आवाज उठाई, लेकिन जिस तरह Police ने उनके साथ कार्रवाई की, वह चिंताजनक है। भाजपा के 'राम राज्य' के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना नागरिकों का अधिकार है। छात्रों और प्रदर्शनकारियों के साथ Police और सुरक्षा बलों का व्यवहार उचित नहीं था.डिंपल यादव ने कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती इसी में है कि लोग अपनी बात रखने और विरोध करने के लिए स्वतंत्र हों. छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और बल प्रयोग जैसी कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. जो लोग राम राज्य की बात करते हैं, उन्हें जवाब देना चाहिए कि क्या छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार उसी व्यवस्था का हिस्सा है।
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि विपक्ष छात्रों के साथ खड़ा है और Government को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन खत्म किया जा सकता है, लेकिन जब तक छात्रों की मांगों का समाधान नहीं होगा, विपक्ष अलग-अलग मंचों पर उनकी आवाज उठाता रहेगा. उन्होंने 20 जुलाई को छात्रों पर हुई कार्रवाई को 'काला दिन' बताया और कहा कि हजारों छात्र प्रभावित हुए.धर्मेंद्र यादव ने लोकतंत्र में जनता के भरोसे को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि Government को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए. उन्होंने किसान आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि लंबे विरोध प्रदर्शन के बाद Government को कृषि कानून वापस लेने पड़े थे।
वहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन पर Jharkhand मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) सांसद महुआ माझी ने कहा कि अगर उद्देश्य सही है तो लोकतांत्रिक विरोध के तरीके को गलत नहीं ठहराया जा सकता. उन्होंने छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल पर सवाल उठाए. महुआ माझी ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को बातचीत के जरिए पहले ही सुलझाया जा सकता था।