उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर आज मंगलवार शाम पहुंचे वाराणसी, पुलिस लाइन में हुआ भव्य स्वागत...
वाराणसी, न्यूज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार शाम अभी-अभी वाराणसी पहुंचे हैं। पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरे मुख्यमंत्री का स्वागत भाजपा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अफसरों ने किया।
पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री कड़ी सुरक्षा के बीच वाहनों के काफिले में सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद रोहनिया स्थित एक होटल में आयोजित राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' के बेटे के विवाह समारोह में शमिल होने जाएंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
इसके बाद वे अगले दिन बुधवार को बड़ा लालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटी सेंटर में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों के लिए कैशलेश चिकित्सा सुविधा का उद्घाटन करेंगे।
इसके अलावा प्रदेश भर के छात्रों के खाते में 1 करोड़ से अधिक की धनराशि डीबीटी से छात्रवृत्ति की राशि ट्रांसफर करेंगे।
अंत में कल बुधवार यहां से मुख्यमंत्री वापस पुलिस लाइन पहुंचेंगे। और यहां से हेलिकाप्टर के द्वारा मिर्जापुर विंध्याचल के लिए रवाना हो जाएंगे।