Headlines
Loading...
नालंदा में पति को छोड़ महिला ने देवर से रचाई थी शादी, अब वो भी छोड़ गया साथ; दो बच्चों संग पुलिस से लगाई न्याय की गुहार...

नालंदा में पति को छोड़ महिला ने देवर से रचाई थी शादी, अब वो भी छोड़ गया साथ; दो बच्चों संग पुलिस से लगाई न्याय की गुहार...

बिहार, नालंदा न्यूज। रिश्तों के उलझे ताने-बाने से जुड़ा एक मामला नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र से सामने आया है। सात वर्ष पहले अपने पति को छोड़कर ममेरा देवर के साथ मंदिर में विवाह करने वाली महिला आज खुद बेघर होने की स्थिति में पहुंच गई है। महिला का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद देवर उसे छोड़कर दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा है। पीड़िता ने एसपी भारत सोनी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

देवर के साथ मंदिर में किया विवाह

महिला ने अपने आवेदन में बताया है कि शादी के बाद उसके देवर का घर पर अक्सर आना-जाना होता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। देवर उससे पति को छोड़ कर शादी रचाने को कहता था। इसके बाद महिला ने अपने पहले पति का साथ छोड़ दिया और करीब सात वर्ष पहले देवर के साथ मंदिर में विवाह कर लिया। दोनों लंबे समय तक पति-पत्नी की तरह साथ रहते रहे और इस दौरान उनके दो बच्चे भी हुए।

देवर की नौकरी लगी, तो बदल गया व्यवहार

पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय पहले युवक की नौकरी कटिहार में लग गई। नौकरी मिलने के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आ गया। वह अब उसे अपने साथ रखने से इनकार कर रहा है और घर से निकालने का प्रयास कर रहा है। महिला का कहना है कि उसके सामने अब बच्चों के पालन-पोषण का भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

देवर अब दूसरी युवती के साथ शादी की तैयारी में

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि युवक ने दूसरी युवती से विवाह तय कर लिया है। उसकी रिंग सेरेमनी भी हो चुकी है और जल्द ही शादी की तैयारी चल रही है। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उसे अपनाने से साफ इनकार कर दिया गया।

एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच का दिया आदेश

पीड़िता ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए उसे न्याय दिलाने, दूसरी शादी पर रोक लगाने तथा अपने और दोनों बच्चों के भरण-पोषण की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। एसपी भारत सोनी ने महिला थाना को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। महिला थानाध्यक्ष मामले की छनबीन में जुट गई है दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया है।