Headlines
Loading...
रात में गायब हो जाते थे महिलाओं के अंडरवियर, अगले दिन मिल जाते थे वापस, हिडन कैमरे की CCTV से खुला अजीबोगरीब राज...

रात में गायब हो जाते थे महिलाओं के अंडरवियर, अगले दिन मिल जाते थे वापस, हिडन कैमरे की CCTV से खुला अजीबोगरीब राज...

बेगलुरु, न्यूज। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। बेंगलुरु के एक इलाके में रात में महिलाओं के छत पर पड़े अंडरगारमेंट्स गायब हो जाते थे। दूसरे दिन वापस आ जाते थे।इससे महिलाएं काफी परेशान थीं। अंडरगारमेंट्स गायब होने और अगले दिन आने के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए उन्हाेंने एक हिडन कैमरा लगाया। हिडन कैमरा ने इस रहस्य से पर्दा उठा दिया।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए शख्स को अरेस्ट किया है।
 
अंडरगारमेंट्स की अदला-बदली

पुलिस के अनुसार यह अजीब मामला होयसला नगर में आया है। इस मामले में पुलिस ने असम के रहने वाले 23 साल के अब्दुल हुसैन को अरेस्ट किया है। हुसैन पर आरोप है कि बेंगलुरु में घरों की छतों से महिलाओं के अंडरवियर चुराकर रात भर पहना और अगले दिन वापस रखकर दूसरा नया जोड़ा चुरा लेता था।

सुबह तीन बजे कैमरे में कैद हुआ शख्स

बार-बार हो रही इन घटनाओं से परेशान होकर महिलाओं ने अपनी छत पर एक छिपा हुआ CCTV कैमरा लगाया। 2 जुलाई को सुबह करीब 3 बजे कैमरे में आरोपी को छत पर चढ़ते हुए देखा गया। फुटेज में उसे पहले चुराया हुआ अंडरवियर वापस रखते, एक नया अंडरवियर उठाते और उसे लेकर जाते हुए देखा गया। भागने से पहले उसे उस कपड़े के साथ यौन रूप से अनुचित हरकत करते हुए भी देखा गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हुसैन का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

मनोवैज्ञानिक तौर बीमार है युवक

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी मनौवैज्ञानिक तौर एक असामान्य यौन आकर्षण से ग्रसित है। उसमें महिलाओं जैसी हरकतें करने की प्रवृत्ति देखी गई है।
अधिकारी ने कहा कि वह महिलाओं के अंडरवियर चुराता था, उन्हें एक बार पहनता था, और फिर इस्तेमाल किए हुए कपड़े वापस रखकर नए कपड़े ले जाता था। अब तक हमने ऐसी दो घटनाओं की पुष्टि की है। जांच जारी है कि क्या ऐसे और भी मामले हैं।