CJP Protest पर बनेगी 20 करोड़ के बजट की फिल्म,''TheAccidental Cockroach Party'' में सामने आएंगे कई राज...
The Accidental Cockroach Party: बीते दिनों देश में CJP देश में चर्चा का विषय रही है। पार्टी के आंदोलन ने देशभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। अब इस पूरे घटनाक्रम को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी है। आपको बता दें कि इस विरोध प्रदर्शन पर एक फीचर फिल्म बनने जा रही है।
इस फीचर फिल्म को "The Accidental Cockroach Party" के नाम से ऑफिशियली रजिस्ट्रर करवाया गया है। इस मुद्दे पर जयपुर के रहने वाले गोविंद ब्रह्म ने पूरी रिसर्च और स्क्रिप्ट पर काम कर इस फीचर फिल्म का ऐलान किया है। उनका दावा है कि यह फिल्म आंदोलन से जुड़ी कई सच्चाइयों से पर्दे उठाएगी, जिसे आम जनता नहीं जानती है।
20 करोड़ ₹ से ज्यादा बजट से होगी तैयार
जानकारी के लिए बता दे कि यह कोई छोटी मूवी नहीं बल्कि 20 करोड़ ₹ के ज्यादा बजट से तैयार की गई फीचर फिल्म होगी। फिलहाल इस फिल्म की स्क्रिप्ट को अंतिम रुप देने की तैयारिया हैं और साथ इसे कहां पर शूट किया जाएगा, इसकी भी तैयारी की जा रही है। अभी इस फिल्म की स्टार कॉस्ट और क्रू को फाइनल नहीं किया गया। अगर इसके लिए सब कुछ प्लान के अनुसार रहा तो यह साल 2027 तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।