Headlines
Loading...
CJP की सरकार से डील फेल !!! RJD-कांग्रेस भड़की, 'जेपी नड्डा जी ने हमें धोखा दिया'...

CJP की सरकार से डील फेल !!! RJD-कांग्रेस भड़की, 'जेपी नड्डा जी ने हमें धोखा दिया'...

काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की सरकार के साथ समझौते में यह डील हुई थी कि प्रदर्शनकारियों पर जो भी एफआईआर हुई है उसको वापस लिया जाएगा. डील के बाद भी हो रही छात्रों और युवाओं पर कार्रवाई से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बिहार में कांग्रेस और आरजेडी की ओर से आज (सोमवार) प्रतिक्रिया आई है. आरजेडी की ओर से आंदोलन की चेतावनी दी गई है तो कांग्रेस ने सरकार को धोखेबाज करार दिया है।

आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा, "जेपी नड्डा जी ने जो इकरार किया था उससे वे पीछे हट रहे हैं. छात्रों ने आंदोलन किया तो शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया. वादा भी किया गया कि छात्रों-युवाओं पर कोई कार्रवाई नहीं होगी, अब छात्रों पर या सहयोग करने वालों पर कार्रवाई हो रही है. वह भी ऐसा केस हो रहा है जिसका आंदोलन से कोई मतलब नहीं है… 307 तक लगाया जा रहा है।"

बिहार में भी होगा इस्तीफा: शक्ति यादव

शक्ति यादव ने कहा कि अबकी बारी बिहार की है. बड़े पैमाने पर बिहार में छात्र एकत्रित होंगे और बिहार में भी इस्तीफा होगा. छात्र संगठित होकर के सरकार को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करेंगे. उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई कमिटमेंट नहीं था कि सिर्फ नाबालिग छात्रों को छोड़ा जाएगा. यह (सरकार) बच्चों के भविष्य को बर्बाद करना चाहते हैं।

आरजेडी नेता ने कहा कि बीजेपी देश के युवाओं के भविष्य को बर्बाद करना चाहती है। उनके अधिकार को छीनना चाहती है। बेरोजगारी-महंगाई पर कोई चर्चा नहीं की जाती है। सिर्फ चर्चा है कि युवाओं के भविष्य को कैसे बर्बाद किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव ने कल (रविवार) ही कह दिया है अगर गिरफ्तार किए गए छात्र-युवाओं को नहीं छोड़ा गया तो बिहार के अंदर उग्र आंदोलन होगा।

कांग्रेस ने कही धोखे की बात

वहीं बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि यह धोखेबाजों की सरकार है. इन्होंने सबके साथ धोखा किया है. इस सरकार ने छात्रों के साथ धोखा कर दिया तो नई बात क्या है. इन पर भरोसा करके ही छात्रों ने गलती कर दी है, लेकिन छात्र निश्चिंत रहें एक-एक छात्र के अधिकार की लड़ाई लड़ी जाएगी. किसी को भी कांग्रेस पार्टी जेल में नहीं रहने देगी।