Headlines
Loading...
CM योगी सहारनपुर में 'स्कूल चलो अभियान' का आज करेंगे शुभारंभ, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, 11बजे सरसांवा एयरपोर्ट आएंगे

CM योगी सहारनपुर में 'स्कूल चलो अभियान' का आज करेंगे शुभारंभ, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, 11बजे सरसांवा एयरपोर्ट आएंगे

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सहारनपुर आएंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सरसावा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले सरसावा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय इस्माइलपुर से स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ करेंगे। 

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के ग्राउंड पर जनसभा करेंगे। इस दौरान वे सभी विधानसभा क्षेत्रों को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे।

दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा और नई कार्ययोजना के संबंध में बैठक लेंगे। चार घंटे जनपद में रहने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:05 बजे राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की आहट मिलने के बाद मंगलवार को विभागीय अधिकारियों से लेकर पार्टी पदाधिकारी भी तैयारी में जुटे रहे।