वाराणसी रामनगर में सोमवार को विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने कटियामारों के खिलाफ चलाया अभियान, दो के खिलाफ FIR दर्ज...
वाराणसी, न्यूज 27 जुलाई। रामनगर के वारीगढ़ही समेत कई इलाकों में सोमवार को विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने कटियामारों के खिलाफ अभियान चलाया। बिजली चोरी में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।अफसरों ने बताया कि दोनों उपभोक्ता लंबे समय से अवैध कनेक्शन के जरिये बिजली चोरी कर रहे थे। उधर, विजिलेंस टीम के ऊपर आधा दर्जन कटियामारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की चर्चा है।
सूत्रों की मानें तो टीम में शामिल लोगों ने 'ले-देकर' उनके अवैध कनेक्शन की अनदेखी कर दी। उनके मामले रफा-दफा करने के लिए उनसे मोटी रकम वसूली की गई। इस बीच, विजिलेंस टीम के 'ले-देकर' कटियामारों को छोड़ने का मामला पूर्वांचल डिस्कॉम के एएसपी (विजिलेंस) के पास पहुंच चुका है।
उन्होंने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया। इसके मद्देनजर उन्होंने विजिलेंस प्रभारी से पूछताछ की। उन्होंने मामले की जांच कराने का निर्देश दिया है। कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।