Headlines
Loading...
India vs England Live Score: अभिषेक शर्मा का 20 गेंदों में अर्धशतक, 100 छक्कों का भी बनाया रिकॉर्ड, भारत 189/7 विकेट रहा...

India vs England Live Score: अभिषेक शर्मा का 20 गेंदों में अर्धशतक, 100 छक्कों का भी बनाया रिकॉर्ड, भारत 189/7 विकेट रहा...

India vs England Live Score, 1st T20I Todays Match Full Scorecard and Updates: आयरलैंड के हाथों टी20 सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया फिर एक्शन में लौट रही है। डरहम के चेस्टर-ले-स्ट्रीट में भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मैच आज शुरू हो रहा है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली ही सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी। टीम इंडिया इस सीरीज में भी जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या जैसे स्टार खिलाड़ियों के बिना ही खेल रही है। 

मगर नजरें इस बात पर हैं कि क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा या नही? आयरलैंड से मिली हार के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ वापसी कर पाएगी या नहीं? ये डर भी सता रहा है कि कहीं इंग्लैंड से भी हार का सामना न करना पड़े। 

आपको बता दें कि 2014 के बाद से भारत को इंग्लैंड के खिलाफ किसी टी20 सीरीज में हार नहीं मिली है। ऐसे में 12 साल की सफलता का सिलसिला दांव पर लगा हुआ है। कप्तान अय्यर और कोच गंभीर पर काफी दबाव होगा। साथ ही दबाव टीम के टॉप ऑर्डर पर भी होगा, जो आयरलैंड सीरीज में नाकाम रहे थे। 

इस मैच में नाकामी संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा से प्लेइंग-11 में जगह छीन सकती है और वैभव सूर्यवंशी के लिए दरवाजा खुल सकता है।

भारतीय टीम का टॉप आर्डर सिर्फ अभिषेक शर्मा को छोड़कर बुरी तरह यहाँ भी फ्लॉप रहे। संजू सैमसन बुरी तरह फ्लॉप चल रहे हैं।
पिछले तीन मैचों में देखा जाये तो संजू ने सिर्फ 8 रन बनाए हैं। 

वहीं ईशान किशन भी गैर जिम्मेदारी से क्रीज पर आँख मुदकर दौड़ पड़े, और बिना कोई रन बनाए आउट होकर चलते बने। 

यही हाल तिलक वर्मा का रहा

ये IPL के धुरंधर देश के बाहर रन बनाने को जैसे तरस गए हो। टी20 मैच नहीं, जैसे टेस्ट मैच खेल रहे हों, 13 बॉल पर 13 रन बनाकर स्कूली बच्चों की तरह चौथे विकेट के रूप में ऑउट हो गए।

* भारतीय टीम ने 16 ओवर में 150 रन बना लिये थे।

* 17वे ओवर तक भारतीय टीम ने 158 रन/4 विकेट खोकर बनाए थे।

* 18वे ओवर में भारतीय टीम के बनाए गए कप्तान श्रेयस अय्यर 47बॉल पर 68 रन बनाकर महमूद की गेंद पर LBW ऑउट हो कर चलते बने। भारत ने अपना पांचवा विकेट 164रन पर खोया।

* 19वे ओवर में हर्षित राणा आदिल राशिद के ओवर में (0) बनाकर 6वे विकेट में ऑउट हुए। भारतीय टीम का स्कोर 179/6 रहा।

* 20वाँ अंतिम ओवर सैम करन लेकर आए।
पारी की अंतिम गेंद पर अक्षर पटेल ने बचकाना हरकत करते हुए रन ऑउट के रूप में 7वा विकेट खोकर भारतीय टीम का स्कोर 189रन रहा।190 रन का लक्ष्य भारत ने इंग्लैंड को दिया है।