Headlines
Loading...
India vs Sri Lanka Under-19, 2nd Youth Test: आज टीम इंडिया की 211 रनों से भारी जीत, 3 खिलाड़ियों ने ठोके शतक...

India vs Sri Lanka Under-19, 2nd Youth Test: आज टीम इंडिया की 211 रनों से भारी जीत, 3 खिलाड़ियों ने ठोके शतक...

आज गुरूवार कोलंबो में इंडिया की अंडर 19 टीम ने तिरंगा लहरा दिया है. कप्तान यशबर्धन चौहान की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका अंडर 19 टीम को 211 रनों से हरा दिया. श्रीलंका की टीम को जीत के लिए 472 रनों का लक्ष्य मिला था जिसके जवाब में टीम इंडिया ने उसे महज 260 रनों पर समेट दिया। 
दूसरी पारी में लेग स्पिनर रोहित यादव ने 4 विकेट झटके. वहीं तेज गेंदबाज सी वेंकटा को 3 विकेट हासिल हुए। इससे पहले टीम इंडिया के तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाकर अपना दम दिखाया. पहली पारी में कुशाग्र ओझा और मानल चौहान ने शतक लगाया वहीं दूसरी पारी में ओपनर लक्ष्य रायचंदानी ने सेंचुरी लगाई।
पहली पारी में भारत का बड़ा स्कोर

भारत ने पहली पारी में ही बड़ा स्कोर खड़ा कर श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला. हालांकि टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. लक्ष्य रायचंदानी और सागर विर्क खाता तक नहीं खोल सके थे. लेकिन इसके बाद कुशाग्र ओझा ने 111 और कप्तान यशबर्धन चौहान ने 78 रनों की पारी खेली। मानल चौहान ने भी 150 रन बनाए। टीम इंडिया ने खराब शुरुआत के बावजूद 411 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी महज 148 रनों पर सिमट गई। भारत के पांचों गेंदबाजों ने कमाल प्रदर्शन किया. प्रणव राघवेंद्र, सी वेंकटा, रोहित यादव और जगन्नाथन को 2-2 विकेट हासिल हुए। काव्य पटेल को 1 विकेट मिला 

दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाजों का जलवा

दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला। ओपनर लक्ष्य रायचंदानी ने पहली पारी में 0 पर ऑउट होने के बाद दूसरी पारी में नाबाद शतक ठोका। उन्होंने 100 रन बनाए। उनके अलावा मानल चौहान ने 51 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 208 रन बनाकर पारी घोषित की। इसके बाद दूसरी पारी में श्रीलंका के लिए सेनुजा और विमत ने अर्धशतकीय पारियां खेली लेकिन वो अपनी टीम की हार नहीं टाल सके।