बीएचयू में यूजी एडमिशन रजिस्ट्रेशन देर रात OL शुरू, 25 जुलाई तक करें आवेदन, जानें पात्रता, प्रवेश प्रक्रिया व जरूरी जानकारी, पढ़ें डिटेल...
BHU UG Admission 2026: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीजी एडमिशन प्रक्रिया लगभग पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय ने गुरुवार देर रात यूजी एडमिशन रजिस्ट्रेशन पोर्टल लाइव कर दिया।
अब इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 25 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय एक सप्ताह के भीतर सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू करेगा।
केंद्रीय प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. भास्कर भट्टाचार्य के अनुसार इस बार समर्थ पोर्टल में विशेष बदलाव किए गए हैं ताकि केवल पात्र उम्मीदवार ही आवेदन कर सकें। इससे प्रवेश प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज होगी।
BHU UG Admission 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
* विवरण तिथि
* ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू शुरू
* आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे)
* सीट आवंटन प्रक्रिया आवेदन समाप्त होने के लगभग एक सप्ताह बाद
* प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने का लक्ष्य अगस्त 2026
किन कोर्सों में मिलेगा एडमिशन?
BHU में CUET UG 2026 के माध्यम से कई प्रमुख स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा, जो इस प्रकार हैं।
* बीए (Arts)
* सोशल साइंसेज
* बीएससी (Science)
* भाषाएं (Languages)
* विजुअल आर्ट्स
* फाइन आर्ट्स
* परफॉर्मिंग आर्ट्स
* लॉ (Law)
अन्य विभिन्न स्नातक कार्यक्रमविश्वविद्यालय ने बताया है कि विभिन्न संकायों में 1000 से अधिक विषय संयोजन उपलब्ध हैं।
कितनी हैं सीटें?
बीएचयू में इस वर्ष स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए करीब 9,200 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें सामान्य सीटें, बीएचयू कर्मचारी कोटा, अन्य आरक्षित श्रेणियां और अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए सीटें शामिल हैं। इस विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट एडमिशन के लिए प्रत्येक वर्ष 1 लाख से ज्यादा छात्र आवेदन करते हैं।
आवेदन प्रक्रिया में क्या है नया?
इस बार बीएचयू और समर्थ पोर्टल ने प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। नई व्यवस्था के तहत किए गए बदलाव इस प्रकार हैं।
* केवल पात्र उम्मीदवार ही आवेदन कर पाएंगे।
* CUET UG 2026 के पात्रता अंक स्वतः सत्यापित किए जाएंगे।
* आवश्यक प्रमाणपत्रों की ऑनलाइन जांच होगी।
* अपात्र उम्मीदवार प्रारंभिक स्तर पर ही बाहर हो जाएंगे।
* इससे काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में देरी नहीं होगी।
BHU UG Admission 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1. बीएचयू समर्थ एडमिशन पोर्टल पर जाएं।
स्टेप 2. नया रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 3. CUET UG 2026 से संबंधित विवरण दर्ज करें।
स्टेप 4. व्यक्तिगत जानकारी भरें।
स्टेप 5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 6. कोर्स और विषय संयोजन का चयन करें।
स्टेप 7. आवेदन की पुष्टि कर फॉर्म जमा करें।
स्टेप 8. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखें।
कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होंगे?
आवेदन के दौरान सामान्यतः जिन दस्तावेजों की जरूरत होगी, उनकी लिस्ट नीचे दी गई है।
* CUET UG 2026 स्कोर
* कक्षा 10वीं की मार्कशीट
* कक्षा 12वीं की मार्कशीट
* पासपोर्ट साइज फोटो
* हस्ताक्षर
* आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
* श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
* EWS/PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
* BFA और BPA की प्रवेश प्रक्रिया अलग-अलग।
विश्वविद्यालय की तरफ से जारी की गई सूचना के अनुसार, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (BFA) और बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (BPA) जैसे पाठ्यक्रमों में प्रायोगिक परीक्षा होती है। इसलिए इन दोनों कोर्सों की सीट आवंटन और प्रवेश प्रक्रिया अन्य यूजी पाठ्यक्रमों से अलग संचालित की जाएगी।
अगस्त तक पूरी होगी एडमिशन प्रक्रिया
विश्वविद्यालय का लक्ष्य अगस्त 2026 तक स्नातक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करना है ताकि समय पर नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो सके।