Vaibhav Sooryavanshi reaction: डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी का पहला रिएक्शन, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट...
एजेंसी स्पोर्ट्स डेस्क। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए अपने डेब्यू पर पहली प्रतिक्रिया दी है। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ 15 साल 99 दिन की उम्र में अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया। अपने पहले मैच में वैभव ने 14 रन बनाए। वह विल जैक्स की गेंद पर जोस बटलर के हाथों स्टंप आउट हुए। मैच के बाद वैभव ने अपने डेब्यू पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जो तेजी से वायरल होने लगा।
वैभव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर लिखा, "आप सभी के मैसेज से मैं अभीभूत हूं. मैं अपने सीनियर और शुभमचिंतकों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपने मुझे इतना प्यार और सपोर्ट दिया. मैं आभारी हूं कि मुझे मेरे देश के लिए प्रतनिधित्व करने का मौका मिला है. मैं हमेशा कोशिश करूंगा कि मैं अपनी टीम के लिए अपना बेस्ट दूं. एक बार फिर से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।"
वैभव सूर्यवंशी का इंस्टाग्राम स्टोरी
10 गेंद में सिमटी वैभव सूर्यवंशी की पारी
इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ टीम इंडिया के लिए पारी का आगाज किया. वैभव ने जब जोफ्रा आर्चर का सामना करते हुए उनकी पहली गेंद पर छक्का उड़ाया तो स्टेडियम बैठे फैंस देखकर उछल पड़े थे. वैभव के बैटिंग को देख इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को अंदाजा हो गया कि 15 साल के इस लड़के को रोकने के लिए कुछ अलग तिकड़म लगानी होगी।
ऐसे में फिर क्या था, हैरी ब्रूक ने चौथे ओवर में ही स्पिनर को बुलाया लिया. वैभव 9 गेंद खेलकर क्रीज पर सेट हो चुके, लेकिन अनुभवी विल जैक्स ने उन्हें अपनी फिरकी की जाल में फंसाकर विकेट के पीछे स्टंप आउट करा दिया. इस तरह डेब्यू मैच में वैभव की पारी सिर्फ 10 गेंद में सिमट गई. अपनी इस पारी में उन्होंने कुल 2 छक्के लगाए।
भारत की हार से वैभव का डेब्यू पड़ा फीका
वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया को 4 विकेट से हार मिली. मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में इंग्लैंड ने जैकब बेथल की दमदार अर्धशतकीय पारी से 6 गेंद पहले 191 रन बनाकर मैच को जीत लिया. इस तरह मेजबान इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था।