Headlines
Loading...
फतेहपुर में 15वर्षीय छात्रा से एक साल तक हुई दरिंदगी, ले जा रहा फर्रुखाबाद; लोगों के साहस से मौलवी को पकड़ा गया...

फतेहपुर में 15वर्षीय छात्रा से एक साल तक हुई दरिंदगी, ले जा रहा फर्रुखाबाद; लोगों के साहस से मौलवी को पकड़ा गया...

फ़तेहपुर, क्राइम न्यूज। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से टीचर-स्टूडेंट के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। छात्रा के साथ दरिंदगी की गई। आरोप किसी अन्य पर नहीं, दीनी तालीम देने वाले मौलवी ही लगा है।

मौलवी ने मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से रेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं पीड़िता को आरोपी अपने साथ फर्रुखाबाद ले जा रहा था। इसी दौरान बच्ची की तलाश में परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

फर्रुखाबाद का रहने वाला है मौलवी

जानकारी के अनुसार, ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की इलाके में स्थित एक मदरसे की छात्रा थी। करीब डेढ़ साल पहले से फर्रुखाबाद जिले के बंथल शाहपुर थाना क्षेत्र के जहानपुर गांव निवासी अब्दुल समद मदरसे में पढ़ाता था। इस दौरान छात्रा और मौलवी समद की नजदीकियां बढ़ी और दोनों में प्रेम-संबंध हो गए।

परिजनों ने किया पुलिस के हवाले

आरोप है कि बच्चों की छुट्टी के बाद मदरसे में ही करीब एक साल से समद उसके साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम देता रहा। जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात छात्रा को मौलवी ने बुलाया था। इसके बाद शादी का झांसा देकर अपने साथ फर्रुखाबाद ले जा रहा था। परिजनों को जब बेटी घर से गायब मिली तो तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान दोनों को छात्रा के परिजनों ने पकड़ कर स्थानीय थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों को साथ थाने ले गई।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

पूछताछ में पीड़िता ने अपने साथ हुई दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात का पुलिस से जिक्र किया है। पीड़िता का आरोप है कि मौलवी ने मदरसे में उसके साथ शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। थानाध्यक्ष पीके राव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए जिला अस्पताल भेजने के बाद बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।