Headlines
Loading...
'भारत के खिलाफ रन बनाना शानदार है', 2 टेस्ट में 420 रन और तीन शतक ठोकने वाले सोनल दिनुशा ने खोला सफलता का राज...

'भारत के खिलाफ रन बनाना शानदार है', 2 टेस्ट में 420 रन और तीन शतक ठोकने वाले सोनल दिनुशा ने खोला सफलता का राज...

स्पोर्ट्स डेस्‍क, श्रीलंका। भारत के खिलाफ पहली बार टेस्‍ट खेल रहे सोनल दिनुशा ने कमाल की बल्‍लेबाजी की। उन्‍होंने 2 टेस्‍ट मैच की सीरीज में 420 रन बनाए। इस दौरान श्रीलंकाई बल्‍लेबाज ने 3 शतक लगाए। गॉल टेस्‍ट में उन्‍होंने 100-84 और कोलंबो में 103-133* रन की पारी खेली। 

सोनल ने दूसरे टेस्‍ट की दोनों पारियों में शतक लगाए और भारत से जीत छीन ली। कोलंबो टेस्‍ट ड्रॉ होने के बाद सोनल ने अपनी सफलता का राज बताया।
सोनल दिनुशा ने सीरीज की तैयारी के बारे में कहा, "सबसे पहले, मुझे उन लोगों का जिक्र करना चाहिए जिन्होंने यहां रन बनाने में मेरी मदद की। खासकर हमारे कोचिंग स्टाफ का। उन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया, साथ ही मेरे स्कूल के कोच, प्रोविंशियल कोच, परिवार और दोस्तों ने भी। उन्होंने मेरी बहुत मदद की। तैयारी की बात करें तो, यहां मैदान पर मुझे अंदाजा था कि विकेट टर्न भी हो सकता है। इसलिए मैंने कुछ अच्छे प्रैक्टिस सेशन भी किए। इसी वजह से मैं रन बना पाया।"

5वें दिन टेलएंडर्स के साथ बैटिंग करने के बारे में उन्‍होंने कहा, "मैं खास तौर पर टेलएंडर्स का जिक्र करना चाहूंगा। उन्होंने बहुत अच्छी बैटिंग की। इससे मुझे भी रन बनाने में मदद मिली। मैंने हालात को समझते हुए अपना बेस्ट देने की कोशिश की। बस यही बात है।"
दो टेस्ट की सीरीज में तीन शतक लगाने और ऐसा करने वाले तीसरे श्रीलंकाई खिलाड़ी बनने के बारे में सोनल ने कहा, "मैं व्यक्तिगत रूप से इससे बहुत खुश हूं। जब टीम मुश्किल में थी, तो मैं टीम के लिए रन बनाना चाहता था। मैंने बस वही किया। इसलिए आखिर में मैं बहुत खुश हूं।"

भारत के खिलाफ 420 रन बनाने के बारे में श्रीलंकाई बल्‍लेबाज ने कहा, "यह किस्मत की बात है, मुझे लगता है कि भारत के खिलाफ रन बनाना एक खिलाड़ी के तौर पर खुशी की बात है। यह शानदार है।"