Headlines
Loading...
जानें भारत-श्रीलंका सीरीज में किसने जीता प्लेयर ऑफ द मैच-सीरीज का अवॉर्ड, सोनल दिनुषा-देवदत्त पडिक्कल चमके...

जानें भारत-श्रीलंका सीरीज में किसने जीता प्लेयर ऑफ द मैच-सीरीज का अवॉर्ड, सोनल दिनुषा-देवदत्त पडिक्कल चमके...

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज गुरुवार को समाप्त हुई। पहला मैच भारत ने 165 रनों से जीता था और दूसरे मैच को भी जीतने की प्रबल दावेदार थी लेकिन श्रीलंका ने कोलंबो में खेले गए मुकाबले में आखिरी सेशन तक जमकर टक्कर दी और मैच को ड्रॉ करवाया।इस मैच में श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा, इसके बावजूद टीम ने हार नहीं मानी और सोनल दिनुषा के दोनों पारियों में शतक की बदौलत क्लीन स्वीप होने से टीम को बचाया। उनकी इस दमदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि भारत के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को दोनों मैचों में शतक लगाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

भारत-श्रीलंका सीरीज में देवदत्त पडिक्कल चमके

भारतीय टीम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करके भारतीय टीम में जगह बनाई। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मुकाबले में शतक लगाकर अपनी जगह पक्की कर ली थी। देवदत्त ने पहले मैच में अपना फॉर्म बरकरार रखा और पहली ही पारी में 167 रन बना दिए। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया। दूसरी पारी में उन्होंने 44 रन बनाए।

कोलंबो में खेले गए दूसरे मैच में उन्हें सिर्फ एक पारी में खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने 193 गेंदों में 117 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की। इस पारी में उन्होंने 12 चौके मारे। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे। उन्होंने 2 मैचों में 328 रन बनाए। भारत के लिए इस सीरीज में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल को बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

सोनल दिनुषा ने किया प्रभावित

श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने भी अपने स्किल और निरंतरता से सबको प्रभावित किया। वह जारी सीरीज में श्रीलंका के रन मशीन रहे और जब भी मैदान पर उतरे तो उन्होंने अर्धशतक लगाया। उन्होंने चारों पारियों में अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन शतक भी जड़े। सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 168 गेंदों में 100 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। दूसरी पारी में भी उन्होंने दमदार पारी खेली। सोनल ने 128 गेंद में 84 रन की पारी खेली। दूसरे टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाया।

पहली पारी में उन्होंने 162 गेंद में 103 रन बनाए और टीम को शर्मनाक हार से बचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि वह टीम को फॉलोऑन से नहीं बचा सके लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 264 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 133 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत श्रीलंका की टीम मैच ड्रॉ करने में सफल रही। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और दो छक्के लगाए। सोनल दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने दो मैचों में 420 रन बनाए। उनका औसत 140 का रहा।