Headlines
Loading...
वरुणा में गंगा के पलट प्रवाह के बाद 31 परिवार के 144 ने छोड़ा घर बार, कई पलायन की तैयारी में, सलारपुर, सरैया व गर्ल्स स्कूल बड़ी बाजार में लोगों ने लिया शरण...

वरुणा में गंगा के पलट प्रवाह के बाद 31 परिवार के 144 ने छोड़ा घर बार, कई पलायन की तैयारी में, सलारपुर, सरैया व गर्ल्स स्कूल बड़ी बाजार में लोगों ने लिया शरण...

वाराणसी, न्यूज। गंगा का बढ़ते जल भराव से वरुणा का पलट प्रवाह तेज हो गया है। परिणामस्वरूप वरुणा के किनारे के 31 परिवारों के 144 सदस्यों ने एक बार फिर घरबार छोड़ दिया है। इसमें 17 परिवारों के 75 सदस्य प्रशासन की तरफ से बने तीन बाढ़ राहत शिविर में पहुंच गए हैं। जबक‍ि तमाम अन्‍य अभी पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।

श‍िव‍िर तैयार होने के बाद प्राथमिक पाठशाला सलारपुर व सरैया और गर्ल्स स्कूल बड़ी बाजार में लोगों ने शरण लिया है। इसके अलावा 14 परिवार के 69 लोग कहीं और अपने रिश्तेदारों या कहीं और चले जाएंगे। एक सप्ताह पूर्व भी इसमें से ज्यादातर परिवार घर छोड़े थे लेकिन वे अपने घरों को वापस चले गए थे। 

अब बाढ़ दोबारा आने की वजह से फ‍ि‍र श‍िवि‍र का रुख कर रहे हैं। जबक‍ि यह आंकड़ा रव‍िवार की शाम तक का है, रात में भी लगातार जलस्‍तर बढ़ा है और सोमवार की दोपहर भी लगातार जलस्‍तर में इजाफा हो रहा है। इसकी वजह से पलट प्रवाह की जद में आने से वरुणा के तटवर्ती क्षेत्रों में मोहल्‍लों में पानी प्रवेश करता जा रहा है। कई घरों के न‍िचले तल रहने लायक तक भी नहीं बचे।

दूसरी ओर वरुणा के प्रभाव‍ित लोगों को सुरक्ष‍ित न‍िकालने और बाढ़ राहत श‍िव‍िर में पहुंचाने के साथ ही उनको वहां पर दवा, भोजन और सुरक्ष‍ित आवास के अलावा अन्‍य सुव‍िधाएं देने की तैयारी ज‍िला प्रशासन करने में जुटा हुआ है। माना जा रहा है क‍ि प्रभाव‍ित क्षेत्रों और राहत श‍िव‍िरों का वर‍िष्‍ठ अध‍िकारी दौरा कर हाल भी ले सकते हैं।