Headlines
Loading...
वाराणसी में बगैर नंबर प्लेट की बुलेट सीज करने पर चौकी प्रभारी से दुर्व्यवहार-हाथापाई 7नामजद व 6 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज...

वाराणसी में बगैर नंबर प्लेट की बुलेट सीज करने पर चौकी प्रभारी से दुर्व्यवहार-हाथापाई 7नामजद व 6 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज...

वाराणसी, न्यूज। जिले में शिवपुर थाना क्षेत्र के गिलट बाजार पुलिस चौकी के पास शनिवार की देर रात सड़क पर खड़ी बगैर नंबर प्लेट बुलेट को सीज करने के दौरान वाहन स्वामी और उनके साथियों का पुलिस से विवाद हो गया था। एक ही परिवार समेत अन्य युवकों ने विरोध दर्ज कराया और पुलिस टीम पर हमला बोला। चौकी इंचार्ज गिलट बाजार के साथ बदसलूकी कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया गया और पुलिस टीम से भी अभद्रता की गई।

शिवपुर थाना में सात नामजद और छह अज्ञात आरोपितों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गिलट बाजार चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब 12.40 पर गश्त के दौरान सड़क पर एक बगैर नंबर प्लेट की बुलेट देखकर टीम पूछताछ कर रही थी।

वहां पहुंचे वाहन स्वामी रजत सोनकर और उनके साथ आए कई लोगों ने धमकी देते हुए कहा कि बुलेट मेरी है। हमारा घर पास में है। हम कागज नहीं दिखाएंगे। आपको जो करना है वह कर लीजिए। साथ ही धक्का-मुक्की कर चौकी इंचार्ज को गिरा दिए। आरोपितों ने मेरे वर्दी पर लगा मोनोग्राम खींचकर तोड़ दिया। झूठे एससीएसटी मुकदमे में फसाने की भी धमकी दिए।