Headlines
Loading...
नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए काशी के दशाश्वमेध घाट पर की गई आज विशेष आरती, दीपदान कर स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए काशी के दशाश्वमेध घाट पर की गई आज विशेष आरती, दीपदान कर स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना...

वाराणसी, न्यूज। नेपाल और तिब्बत में आई भयावह बाढ़ के पीड़ितों के लिए गुरुवार को दशाश्वमेध घाट पर विशेष गंगा आरती की गई, प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति और दशाश्वमेघ घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से अलग-अलग आयोजन में मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की गई।

विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती से पूर्व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई, फिर दीपदान और पूजन हुआ, झमाझम बारिश के बीच पांच आचार्यों ने मां गंगा की आरती कर बाढ़ प्रभावित परिवारों को संबल देने की कामना की।

गंगोत्री सेवा समिति की आरती में संस्थापक अध्यक्ष किशोरी रमन दूबे 'बाबू महाराज', सचिव दिनेश शंकर दूबे मौजूद रहे, वहीं गंगा सेवा निधि की आरती में अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।