Headlines
Loading...
IND vs SL: टीम इंडिया को कोलंबो टेस्ट मैच में भारी पड़ गए ये दो फैसले, कप्तान शुभमन गिल पर उठे सवाल?...

IND vs SL: टीम इंडिया को कोलंबो टेस्ट मैच में भारी पड़ गए ये दो फैसले, कप्तान शुभमन गिल पर उठे सवाल?...

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि कोलंबो टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद सभी टीम की आलोचना ही कर रहे हैं। कोलंबो टेस्ट मैच में एक समय पारी से जीतते हुए नजर आ रही टीम इंडिया को मुकाबला ड्रॉ होने के बाद सवालों के घेरे में रखा जा रहा है। 

इस मुकाबले के ड्रॉ होने के बाद भी कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के लिए गए फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं। खासकर मैदान पर लिए गए 2 बड़े फैसले अब चर्चा का केंद्र बन गए हैं।

कप्तान शुभमन गिल ने कर दी बड़ी गलती

सोनल दिनुशा ने इस सीरीज में टीम इंडिया को बहुत ज्यादा परेशान किया है। सोनल की सबसे बड़ी ताकत ये रही कि उन्होंने भारतीय स्पिनरों को बहुत ही आसानी के साथ खेला। लेकिन उसके बाद भी कप्तान शुभमन गिल ने कोलंबो टेस्ट मैच के आखिरी दिन तेज गेंदबाजों से बहुत ही कम ओवर कराए। 

श्रीलंका के पुछल्ले बल्लेबाजों के खिलाफ भी तेज गेंदबाजों को नहीं लाया गया। जिसके कारण ही गिल के ऊपर सवाल उठ रहे हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि गेंदबाजों के खिलाफ बाउंसर और यॉर्कर का फार्मूला आजमाया जाना चाहिए था। इसके अलावा टीम इंडिया के पास प्लान बी भी नहीं नजर आया। 

शुभमन गिल ने पहले सेशन में जो प्लान किया था। आखिरी तक उसे ही आजमाते हुए नजर आए। जब मुकाबला हाथ से निकल रहा था, उस समय भी टीम के पास प्लान बी जैसा कुछ नहीं नजर आया।