Headlines
Loading...
डुमरांव से वाराणसी जा रही महिला ट्रैक पर गिरी, दोनों पैर कटने और अंदरूनी चोट से हुई दर्दनांक मौत...

डुमरांव से वाराणसी जा रही महिला ट्रैक पर गिरी, दोनों पैर कटने और अंदरूनी चोट से हुई दर्दनांक मौत...

बक्सर, न्यूज 01 अगस्त। दानापुर मंडल के डुमरांव स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस से वाराणसी जा रही एक महिला यात्री ट्रेन में सवार होने के दौरान ट्रैक पर गिर पड़ी। जहां ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर के निचले हिस्से कटकर अलग हो गए और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाते ही चिकित्सकों से उस मृत घोषित कर दिया। यह घटना स्टेशन के अप प्लेटफॉर्म की है। जहां एक बार फिर प्लेटफॉर्म के गैप ने एक महिला यात्री की जान ले ली।

इससे पहले गंभीर रूप से घायल महिला यात्री को समाजसेवी सह रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने जीआरपी के तारकेश्वर पंडित एवं आरपीएफ के सियारमन प्रसाद के साथ एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने बताया की महिला की मौत हो चुकी है।

मृत महिला तिलक राय हाता थाना क्षेत्र के छोटका राजपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह की 55 वर्षीय पत्नी रेणु सिंह थी, जो अपने पति के साथ गुरु पूर्णिमा के दिन गांव आई थी और गुरु के दर्शन के बाद वाराणसी जा रही थी। मृत महिला अपने पति एवं चार बेटों के साथ वर्षों से वाराणसी के श्यामपुर कॉलोनी, मीरापुर बसही कैंट में घर बनाकर रहती थी। वहीं उनके पति वाराणसी कमिश्नर कोर्ट में अधिवक्ता हैं।