Headlines
Loading...
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का फर्स्ट लुक जारी, फिर लौटे अजय देवगन और तब्बू, जयदीप अहलावत-प्रकाश राज की भी हुई दमदार एंट्री...

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का फर्स्ट लुक जारी, फिर लौटे अजय देवगन और तब्बू, जयदीप अहलावत-प्रकाश राज की भी हुई दमदार एंट्री...

Drishyam: The Conclusion: अजय देवगन की पॉपुलर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचने वाली है। फिल्म के तीसरे अंतिम पार्ट 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है। ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म के कई अहम किरदारों के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिए हैं। 

इन पोस्टर्स में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन रजत कपूर की वापसी देखने को मिल रही है। वहीं, जयदीप अहलावत प्रकाश राज की भी इस फ्रेंचाइजी में एंट्री हुई है। फिल्म की कहानी एक बार फिर विजय सालगांवकर उसके परिवार के आसपास घूमती नजर आएगी। विजय का किरदार अजय देवगन निभा रहे हैं। वो एक बार फिर अपने परिवार को मुश्किलों से बचाने की कोशिश करते दिखाई देंगे।

फिर विजय सालगांवकर बनेंगे अजय देवगन

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के सबसे खास किरदार विजय सालगांवकर की भूमिका में अजय देवगन एक बार फिर नजर आएंगे. पिछले दोनों पार्ट में विजय ने अपने परिवार को बचाने के लिए पुलिस से लेकर कई मुश्किल हालात का सामना किया था. फिल्म के तीसरे पार्ट में भी विजय के सामने एक नई चुनौती होगी. मेकर्स की ओर से जारी फर्स्ट लुक में अजय देवगन को उनके पुराने अंदाज में देखा जा सकता है. वहीं, श्रिया सरन एक बार फिर विजय की पत्नी नंदिनी सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगी. विजय नंदिनी का परिवार एक बार फिर मुश्किलों में घिरता दिखाई देगा।

बदले अंदाज में लौटेंगी तब्बू

फिल्म में तब्बू एक बार फिर मीरा देशमुख के किरदार में वापसी कर रही हैं. पिछले दोनों पार्ट में मीरा ने विजय उसके परिवार के खिलाफ जांच में अहम भूमिका निभाई थी. इस बार कहानी में मीरा का किरदार भी ज्यादा व्यक्तिगत नजर आएगा. मेकर्स के मुताबिक, अपने बेटे की मौत का बदला लेने की कोशिश में मीरा की कहानी एक नए मोड़ पर पहुंचेगी. वहीं, रजत कपूर भी महेश देशमुख के किरदार में वापसी कर रहे हैं. महेश अपने बेटे को खोने के दर्द से अब भी बाहर नहीं निकल पाया है इस वजह से उसके किरदार में भी काफी गहराई देखने को मिल सकती है।

जयदीप अहलावत प्रकाश राज की एंट्री

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में इस बार दो बड़े कलाकारों की एंट्री हुई है. जयदीप अहलावत फिल्म में राजवीर सिंह तोमर का किरदार निभाएंगे. वो क्राइम ब्रांच के एसपी के रोल में नजर आएंगे. राजवीर सिंह तोमर की एंट्री से विजय सालगांवकर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अब देखना होगा कि वो विजय तक पहुंचने में कामयाब होते हैं या नहीं. वहीं, प्रकाश राज फिल्म में वकील इंद्रजीत शेट्टी के किरदार में नजर आएंगे. उनका किरदार विजय उसके परिवार के आसपास चल रही कहानी में एक अहम भूमिका निभा सकता है।

पुराने किरदार भी आएंगे नजर

फिल्म में सिर्फ नए किरदारों की एंट्री नहीं हुई है, बल्कि ‘दृश्यम’ की दुनिया से जुड़े कई पुराने कलाकार भी वापसी कर रहे हैं. कमलेश सावंत, इशिता दत्ता मृणाल जाधव भी फिल्म का हिस्सा हैं. ऐसे में फिल्म में पुराने किरदारों नए चेहरों का दिलचस्प मेल देखने को मिलेगा।

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की कहानी होगी नई

‘दृश्यम’ की पिछली दोनों फिल्मों को दर्शकों का काफी प्यार मिला था. अब तीसरे पार्ट की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी. फिल्म के निर्देशक राइटर अभिषेक पाठक हैं. उनके साथ आमिल कीयान खान परवेज शेख ने फिल्म की कहानी स्क्रीनप्ले पर काम किया है. मेकर्स के मुताबिक, तीसरे पार्ट के लिए नई कहानी नया स्क्रीनप्ले तैयार किया गया है. फिल्म में पुराने सवालों किरदारों से जुड़े कई राज सामने आने की उम्मीद है।

क्या विजय सालगांवकर का होगा ‘चेकमेट’?

‘दृश्यम’ की कहानी में अब तक विजय सालगांवकर हर बार पुलिस जांच एजेंसियों से एक कदम आगे रहा है. लेकिन इस बार उसके सामने पहले से ज्यादा मजबूत विरोधी नजर आ रहे हैं. जयदीप अहलावत के रूप में क्राइम ब्रांच के एसपी प्रकाश राज के रूप में एक नए वकील की एंट्री ने कहानी को दिलचस्प बना दिया है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विजय एक बार फिर अपने परिवार को बचा पाएगा या इस बार पुलिस कानून उसके बनाए पूरे खेल को समझने में कामयाब हो जाएंगे?

2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी फिल्म

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं. फिल्म को स्टार स्टूडियो18 पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनाया जा रहा है. फिल्म के प्रोड्यूसर्स में आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक अभिषेक पाठक शामिल हैं. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है।

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के फर्स्ट लुक सामने आने के बाद अब दर्शकों की नजर इसके ट्रेलर पर है. विजय सालगांवकर की कहानी इस बार किस मोड़ पर खत्म होगी क्या वो आखिरी बार भी पुलिस को मात दे पाएगा, इसका जवाब फिल्म की रिलीज के बाद ही मिलेगा।