विराट कोहली से लेकर सचिन तेंदुलकर तक, भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों ने बहनों संग मनाई राखी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें...
दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों ने रक्षाबंधन का त्योहार अपनी बहनों के साथ मनाया और सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। फैंस को यह काफी ज्यादा पसंदा आ रहा है। रक्षाबंधन के पवित्र अवसर पर खेल जगत के दिग्गजों ने अपनी बहनों के साथ प्यार के इस अटूट बंधन को बड़े ही धूमधाम से मनाया।
भारतीय क्रिकेट के कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बहनों के साथ खास तस्वीरें साझा कर अपने इस खूबसूरत रिश्ते की झलकियां दिखाईं।
विराट कोहली की बहन ने शेयर की तस्वीर
भारतीय रन मशीन विराट कोहली ने इस बार का रक्षाबंधन अपनी बहन भावना कोहली ढींगरा के साथ मनाया। इस खास मौके पर भावना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें वे विराट की कलाई पर राखी बांधती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ भावना ने एक बेहद इमोशनल मैसेज लिखा, 'चाहे जिंदगी हमें किसी भी मोड़ पर ले जाए, मेरी दुआएं हमेशा तुम्हारे साथ रहेंगी।
'वीरेंद्र सहवाग
मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी सादगी और प्यार से मनाया। सहवाग ने इंस्टाग्राम पर राखी बंधवाते हुए एक खूबसूरत तस्वीर साझा की और दिल छू लेने वाला संदेश लिखा, 'कलाई पर धागा, दिल में वादा। उन सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, जो कलाइयों पर प्यार और दिल में मजबूती बांधती हैं।'
सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपनी बड़ी बहन (ताई) के प्रति अपने आदर और स्नेह को इस खास दिन पर जाहिर किया। सचिन ने घरेलू समारोह की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनकी बहन उन्हें राखी बांधती दिख रही हैं। सचिन ने लिखा, 'हैप्पी राखी ताई, हमने कई साल और यादें बांटी हैं। मैं बेहद खुशकिस्मत हूं कि मुझे आपका साथ हमेशा मिला है।'