Headlines
Loading...
वाराणसी में गंगा ने बाढ़ का द‍िखाया है व‍िकराल स्‍वरूप, आज जलस्‍तर में कुछ कमी का संकेत...

वाराणसी में गंगा ने बाढ़ का द‍िखाया है व‍िकराल स्‍वरूप, आज जलस्‍तर में कुछ कमी का संकेत...

वाराणसी, बाढ़ न्यूज। मानसूनी सक्र‍ियता में व‍िगत तीन द‍िनों से कुछ कमी आने की वजह से बार‍िश कुछ कम होने के बाद अब गंगा का रौद्र रूप कुछ कमजोर पड़ा है। र‍व‍िवार से बाढ़ में कुछ कमी आई है और बाढ़ का पानी धीरे धीरे कुछ कम होने की ओर आ गया है। जबक‍ि बाढ़ का स्‍तर अभी भी तटवर्ती क्षेत्रों में च‍िंताजनक स्‍तर पर पहुंच चुका है।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सुबह आठ बजे नदी का जलस्‍तर घटाव की ओर रहा। वाराणसी में चेतावनी ब‍ि‍ंंदु 70.262 मीटर है और खतरा ब‍िंंदु 71.262 मीटर है। जबक‍ि अध‍िकतम स्‍तर 73.901 मीटर दर्ज क‍िया गया है। सुबह आठ बजे जलस्‍तर 69.20 मीटर दर्ज क‍िया गया। जबक‍ि 1.5 cm/hr के हिसाब से नदी का जलस्‍तर घट रहा है। नदी का जलस्‍तर घटने की वजह से लोगों ने राहत की सांस ली है।

वहीं नदी के तटवर्ती मुहल्‍लों में गंगा का पानी अभी भी मौजूद है। जबक‍ि मण‍िकर्ण‍िका और हर‍िश्‍चंद्र घाट पर च‍िताएं गल‍ियों और छत पर जल रही हैं। गल‍ियों में च‍िताओं का इंतजार बढ़ रहा है। नंबर लगाने तक की नौबत आ गई है। बाढ़ का बढ़ा स्‍तर ऐसा है क‍ि गल‍ियों के मुहाने पर नौकाएं खड़ी करने की नौबत आ चुकी है। माना जा रहा है क‍ि बार‍िश होने के बाद नदी का जलस्‍तर दोबारा बाढ़ की ओर हो सकता है।