Headlines
Loading...
Patna High Court Recruitment 2026: पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, 80 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी...

Patna High Court Recruitment 2026: पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, 80 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी...

जॉब डेस्क, बिहार। पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट के पदों पर आवेदन स्टार्ट हो गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 27 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। साथ ही उम्मीदवार आवेदन करने के बाद 30 अगस्त तक ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकते हैं।

कितनी मिलेगा सैलरी

असिस्टेंट के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। कैटेगरी वाइज उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में न्यूनतम 6 महीने का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए।

Patna High Court Assistant Recruitment Form 2026 LINK

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन तीन चरण लिखित परीक्षा, कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, रीजनिंग, हिंदी क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, सामान्य ज्ञान आदि विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। 

यह परीक्षा एक 90 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। लेकिन अगर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होगी। तो उस स्थिति में प्रिलिमनरी स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन भी किया जाएगा। परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को अगले चरण की परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।