Headlines
Loading...
पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर (भाजयुमो) की ओर से काशी से गुजरात तक विशाल 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' निकलेगी...

पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर (भाजयुमो) की ओर से काशी से गुजरात तक विशाल 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' निकलेगी...

वाराणसी, न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से काशी से गुजरात के वडनगर तक विशाल 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ 17 सितंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर में 10 नदियों के जल से जलाभिषेक के बाद होगा। करीब 20 दिन चलने वाली इस यात्रा का समापन 7 अक्तूबर को प्रधानमंत्री के जन्मस्थान वडनगर में होगा। यात्रा को लेकर शनिवार को सर्किट हाउस में भाजयुमो की प्रदेश कार्यशाला आयोजित हुई।

यात्रा की तैयारी

कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक एवं सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को पार्टी ने 'सेवा संकल्प अभियान' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मोदी के जन्मस्थान वडनगर और कर्मभूमि काशी से यात्राएं निकाली जाएंगी। उन्होंने बताया कि कुल 20 बाइक यात्राएं प्रस्तावित हैं। 10 यात्राएं वडनगर से और 10 काशी से शुरू होंगी। प्रत्येक टोली में 25 बाइक सवार होंगे और प्रत्येक बाइक पर दो लोग सवार रहेंगे। 

इस तरह काशी और वडनगर दोनों दिशाओं से युवा कार्यकर्ता करीब 20 दिन तक यात्रा करेंगे। प्रतिदिन लगभग 100 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और रास्ते में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शर्मा ने बताया कि यात्रा उत्तर प्रदेश के 46 जिलों, मध्य प्रदेश के 55 जिलों और राजस्थान के सभी 42 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण भी होगा।

यात्रा का पूरा कार्यक्रम, लाभार्थियों से संवाद, एलईडी पर दिखाई जाएगी फिल्म

सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि बाइक यात्रा का पूरा आयोजन और संयोजन भाजयुमो करेगा। प्रतिदिन 100 किलोमीटर की यात्रा के दौरान प्रत्येक जिले में तीन-चार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बाइक टोली के स्थानीय स्तर पर पहुंचने पर पहला कार्यक्रम स्वागत का होगा। इसके बाद एलईडी स्क्रीन पर करीब 15 मिनट की फिल्म दिखाई जाएगी और यात्रा के उद्देश्य की जानकारी दी जाएगी।

कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी

प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक दिलीप पटेल ने कहा कि बाइक यात्रा को सफल बनाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कहा कि युवा मोर्चा के इतिहास में इतनी बड़ी बाइक यात्रा की योजना पहले कभी नहीं बनी। क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने स्वागत, संचालन भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शिवावीर भदौरिया और धन्यवाद ज्ञापन भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र मोर्या ने किया। 

कार्यशाला में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, विशाल त्रिवेदी, , नवरतन राठी, अनूप जायसवाल अनिल श्रीवास्तव, संतोष सोलापुरकर, देवेंद्र मौर्या, रजत जायवाल, अमन सोनकर और आशुतोष पाल सहित प्रदेश के 46 जिलों के संयोजक एवं सह संयोजक मौजूद रहे।