भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में, सीरीज जीतना चाहेगी इंडिया
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 15 सितंबर 2026 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. टॉस शाम के 7 बजे होगा। इसके ठीक आधे घंटे बाद यानी 7:30 बजे मैच की पहली गेंद डाली जाएगी. वहीं दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी टी20 17 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, अफगानिस्तान की नजर वापसी करते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर करने पर होगी. अगर आप भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 का लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं, तो टीवी और मोबाइल पर मैच देखने के विकल्प की जानकारी पहले से होना जरूरी है।
कब और कहां खेला जाएगा दूसरा T20?
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports Network के चैनलों पर किया जाएगा. फैंस टीवी पर लाइव कमेंट्री के साथ मुकाबले का आनंद ले सकते हैं।
पहले टी20 में भारत ने 157 रन के लक्ष्य को 13.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल किया था. अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों पर 82 रन की तूफानी पारी खेली थी. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
टीवी पर कहां देखें IND vs AFG 2nd T20 LIVE?मोबाइल पर कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
मोबाइल फोन, लैपटॉप या अन्य डिवाइस पर भारत और अफगानिस्तान के दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मौजूदा जानकारी के मुताबिक FanCode पर लाइव स्ट्रीमिंग subscription basis पर उपलब्ध है. इसलिए मैच देखने से पहले FanCode पर अपने अकाउंट और उपलब्ध प्लान की जानकारी जरूर जांच लें।