Headlines
Loading...
पंचकूला में दुष्कर्मी को 20 साल की सजा, पहले किशोरी से दोस्ती बढ़ाई और फिर की घिनौनी हरकत, डेढ़ साल बाद कोर्ट का फैसला...

पंचकूला में दुष्कर्मी को 20 साल की सजा, पहले किशोरी से दोस्ती बढ़ाई और फिर की घिनौनी हरकत, डेढ़ साल बाद कोर्ट का फैसला...

पंचकूला, क्राइम न्यूज। किशोरी को डरा-धमकाकर दुष्कर्म के करीब डेढ़ साल पुराने मामले में पंचकूला जिला अदालत ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।

कालका निवासी 25 वर्षीय विशाल कुमार के खिलाफ तीन अप्रैल 2025 को पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। 

शिकायत के अनुसार, किशोरी की स्कूल जाते समय विशाल से जान-पहचान हुई थी। विशाल ने बातचीत बढ़ाकर उससे दोस्ती की।10 दिसंबर 2024 को विशाल ने पीड़िता को अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नए साल पर भी किशोरी को मिलने बुलाया। अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा दुष्कर्म किया।

घटना के कुछ दिन बाद पीड़िता के पेट में दर्द हुआ। उसे कालका अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसके गर्भवती होने की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता ने परिवार को मामले की जानकारी दी और आरोपित के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।