Headlines
Loading...
गोरखपुर में रेलकर्मी ने महिला की रेप के बाद कर दी थी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार   रेप व हत्या का जुर्म कबूला...

गोरखपुर में रेलकर्मी ने महिला की रेप के बाद कर दी थी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार रेप व हत्या का जुर्म कबूला...

गोरखपुर, क्राइम न्यूज। गोरखपुर में बीते दिनों एक सुनसान जगह पर 29 वर्षीय एक महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने पर हड़कंप मच गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।महिला की पहचान कराने के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी कि इसी बीच सीसी फुटेज से पता चला कि महिला एक व्यक्ति के साथ स्कूटी पर जाते हुए दिखाई दे रही है। 

पुलिस ने इसी आधार पर जांच शुरू की और रविवार को आरोपी स्कूटी सवार को गिरफ्तार कर लिया जांच में पाया गया है कि आरोपी रेलकर्मी है। उसे आश्रित कोटे से नौकरी मिली थी। पुलिस पूछताछ में उसने रेप के बाद हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है।

गुरुवार की सुबह गहरा गांव के भूमिहारी टोला जाने वाले रास्ते पर एक 29 वर्षीय महिला का नग्न शव मिला था। जांच में सामने आया था कि महिला बुधवार रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन की सीसी फुटेज निकलने पर पता चला कि एक रेल कर्मी उसे स्कूटी पर बैठाकर अपने साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद पुलिस ने जांच और उसकी तलाश शुरू की रविवार सुबह पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

रेलकर्मी ने दी जानकारी

पुलिस पूछताछ में रेलकर्मी ने बताया कि महिला को स्कूटी से गहरा गांव की ओर ले गया था। महिला बोल पाने में सक्षम नहीं थी। आरोप है कि रेलकर्मी ने पहले उसे शराब पिलाई फिर नशे की हालत में दुष्कर्म किया। उसके बाद आपस में कुछ विवाद होने पर उसने महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

पुलिस जांच जारी

पुलिस महिला की पहचान करने के लिए घटनास्थल और रेलवे स्टेशन की फुटेज के अलावा उसके मोबाइल की डिटेल भी खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि महिला इससे पहले लखनऊ में देखी गई थी। पुलिस की एक टीम वहां भी भेजी गई है, ताकि पता चल सके की महिला कौन है। 

उसके मोबाइल के आधार पर जिन लोगों से उसकी बात हुई है उनसे भी पूछताछ की जा रही है, ताकि उसके घर और परिवार का सही पता चल सके। पुलिस का कहना है कि सोमवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस ने क्या कहा?

क्राइम ब्रांच व झंगहा पुलिस का कहना है कि आरोपी रेलकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच पड़ताल की जा रही है। रेलकर्मी मृतक आश्रित कोटे से नौकरी प्राप्त किया था। आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं, शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।