Headlines
Loading...
एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में नहीं टकराएगी भारत-पाकिस्तान, अब सीधे फाइनल में इस दिन होगी भिड़ंत?...

एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में नहीं टकराएगी भारत-पाकिस्तान, अब सीधे फाइनल में इस दिन होगी भिड़ंत?...


एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) ने सेमीफाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली है। बिना क्वार्टर फाइनल मैच खेले ही अगले राउंड के लिए दोनों टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है। सोमवार को निशिन में पहला और दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला होना था, लेकिन लगातार बारिश की वजह से दोनों मैचों को रद्द कर दिया गया। ऐसे में अब क्रिकेट फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा कि कब भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला (IND vs PAK) देखने को मिल सकता है? तो आइए इस लेख के जरिए हम आपको देते हैं पूरी जानकारी.....

IND vs PAK: सेमीफाइनल में नहीं टकराएगी भारत-पाकिस्तान
 
भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने अपनी बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर एशियाई खेलों के क्वार्टर फ़ाइनल के लिए सीधे क्वालिफ़ाई किया था। जबकि हांगकांग, मलेशिया, अफगानिस्तान और नेपाल को क्वार्टर फाइनल में सीट पक्की करने के लिए ग्रुप स्टेज के मैच खेलने पड़े। 28 सितंबर को टीम इंडिया और पाकिस्तान के क्रमशः अफ़गानिस्तान और हांगकांग के ख़िलाफ़ क्वार्टर-फ़ाइनल मैच खेले जाने थे.लेकिन निशिन में लगातार बारिश होने की वजह से दोनों मुकाबले शुरू हो नहीं हो सके और फिर रद्द कर दिए गए। नतीजन भारत और पाकिस्तान ने बिना मैदान पर उतरे सेमीफाइनल में जगह बना ली।

अब सीधे फाइनल में इस दिन होगी भिड़ंत?

1 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान 2026 एशियाई खेलों का सेमीफ़ाइनल मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे. जहां एक तरफ टीम इंडिया की नेपाल और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले चौथे क्वार्टर फाइनल मैच की विजेता टीम से भिड़ंत होगी, तो वहीं पाक टीम का सामना तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच जीतने वाली टीम से होगा। बता दें कि 29 सितंबर को निशिन में बांग्लादेश और मलेशिया के बीच यह मैच खेला जाएगा। अगर भारत और पाकिस्तान अपने-अपने सेमीफ़ाइनल मैच जीत जाते हैं, तो वे 3 अक्टूबर को फ़ाइनल में दोनों टीमें (IND vs PAK) एक-दूसरे का सामना करेंगे।

बारिश में धूला सेमीफाइनल, तो किसके नाम होगा फाइनल का टिकट?

यदि बारिश या खराब मौसम की वजह से दोनों सेमीफाइनल मैच रद्द कर दिए जाते हैं तो फिर भारत और पाकिस्तान फाइनल का टिकट अपने नाम कटवा लेगी और फिर 3 अक्टूबर को दोनों टीमें (IND vs PAK) गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगी। एशियन गेम्स के नियमों के आधार पर आईसीसी टी20 में टॉप रैंकिंग वाली टीमों को विजेता घोषित किया जाता है। 

लिहाजा, अब क्रिकेट फैंस की निगाहें 1 अक्टूबर को खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच पर टिकी होंगी। इन दोनों मैचों की मेजबानी की जिम्मेदारी जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क को सौंपी गई है।