Headlines
Loading...
पूर्वांचल डिस्कॉम क्षेत्र में सीएम योगी के स्तर से विजिलेंस टीम की 280 जगह छापेमारी, 190 घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी...

पूर्वांचल डिस्कॉम क्षेत्र में सीएम योगी के स्तर से विजिलेंस टीम की 280 जगह छापेमारी, 190 घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी...

वाराणसी, न्यूज। पूर्वांचल डिस्कॉम क्षेत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ के स्तर से चिह्नित हाई लाइन लॉस वाले 10 फीडरों पर विजिलेंस के एडिशनल एएसपी समर बाहुर के निर्देश पर बड़ा अभियान चलाया गया। 10 दिन के विशेष अभियान में 280 जगह चेकिंग हुई। इस दौरान 190 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई।

बिजली चोरी की जांच

वहीं, वितरण विभाग के अभियंताओं ने इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में कुछ दिन अभियान चलाया, फिर शांत बैठ गए। गिनी चुनी एफआईआर दर्ज कराई गई है। बड़ी बात यह है कि वितरण के अभियान में कितने बिजली चोर पकड़े जा रहे हैं, इसका आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। 

एडिशनल एएसपी ने बताया कि बलिया सर्किल में सबसे ज्यादा बिजली चोर पकड़े गए। वहां के दुबहड़ (सरसाली), सोनावानी के लक्ष्मणपुर और बिगही, बासपार (आईटीआई), चितबड़ागांव (टाउन) और रघुनाथपुर (पश्चिम) पर बिजली चोरी और अनियमितताओं के कुल 126 मामले मिले।

मामलों की संख्या

दुबहड़ फीडर पर 29 चेकिंग में 20 घरों में गड़बड़ी पायी गई। भदोही के गोपीगंज फीडर से जुड़े 42 घरों की जांच में 33 जगह गड़बड़ी मिली, जिनमें 15 जगह सीधी चोरी हो रही थी। फूलपुर साउथ फीडर से जुड़े 18 स्थानों में 15 जगह अनियमितता मिली। आजमगढ़ के सरायमीर-टाउन-1 फीडर पर 25 में 9 और प्रयागराज के प्रथम मुंगारी फीडर पर 23 में 19 जगह चोरी पकड़ी गई।