Headlines
Loading...
भांजे संग फरार हुई 4 बच्चों की मां 80,000 ₹, 5 तोला सोना व 500 ग्राम चांदी के आभूषण ले भागी पीड़ित ने लगाई पुलिस से न्याय की गुहार...

भांजे संग फरार हुई 4 बच्चों की मां 80,000 ₹, 5 तोला सोना व 500 ग्राम चांदी के आभूषण ले भागी पीड़ित ने लगाई पुलिस से न्याय की गुहार...

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने चार बच्चों के साथ अपने ही भांजे के साथ फरार हो गई है। जाने से पहले महिला ने कथित तौर पर पूरे परिवार को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे सभी सोते रह गए और इसका फायदा उठाकर वह घर में रखी हजारों की नकदी और लाखों के कीमती जेवर समेटकर रफूचक्कर हो गई। 

बता दें, यह पूरी घटना जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कतियावली गांव की है। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने भांजे के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया है। महिला अपने साथ 80,000 रुपये नकद, 5 तोला सोना और 500 ग्राम चांदी के आभूषण भी ले गई है। 

बताया जा रहा है कि महिला पिछले एक महीने से फरार है, जिसके चलते पूरा पीड़ित परिवार दहशत और तनाव के माहौल में जी रहा है। वहीं, इस मामले में आरोपी साजिद, फैजान और फिरोज पर अपहरण और चोरी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 

पीड़ित पति ने हार मानकर अब एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है और अपनी पत्नी तथा बच्चों की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।