Headlines
Loading...
वाराणसी में आभूषण कंपनी के कर्मियों ने हड़प लिए 500 ग्राम सोने के सिक्के, पांच कर्मचार‍ियों पर केस दर्ज, सिगरा थाना में FIR दर्ज...

वाराणसी में आभूषण कंपनी के कर्मियों ने हड़प लिए 500 ग्राम सोने के सिक्के, पांच कर्मचार‍ियों पर केस दर्ज, सिगरा थाना में FIR दर्ज...

वाराणसी, क्राइम न्यूज। नामचीन आभूषण कंपनी के पांच कर्मचारियों ने 500 ग्राम सोने के सिक्के व 7.65 लाख रुपये हड़प लिए। कंपनी ने कारोबार के लिए अपने फ्रेंचाइजी फर्म काशी मधुरम के पास कारोबार के लिए सोने के सिक्के भेजे थे। कारोबार के बाद रुपये की वापसी नहीं होने पर जांच में 82 लाख रुपये के सोने के सिक्के व 7.65 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया।

सनसनीखेज घटना की भनक पर फ्रेंजाइजी लेने वाले सती चौराहा स्थित मेसर्स काशी मधुरम के अधिष्ठाता रितेश कुमार बूबना ने सिगरा थाना में आभूषण कंपनी के बिजनेस मैनेजर, कैशियर समेत पांच आरोपित कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। सिगरा पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने बताया कि नीचीबाग निवासी रितेश कुमार नामचीन आभूषण कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने संग डेजिग्नेटेड पार्टनर (नामित भागीदार) हैं। कंपनी ने कारोबार के लिए 500 ग्राम सोने के सिक्के कारोबार के लिए भेजे तो उसके की एरिया बिजनेस मैनेजर राजकुमार ने रिसीव किया था। इस सोने के बदले कंपनी को कोई रकम नहीं मिली तो बीते 18 अगस्त को आडिट में गबन की बात सामने आई।

रितेश ने सोने के सिक्कों और नकदी की देखरेख करने वाले कर्मचारियों से गायब सोने और नकदी के संबंध में पूछताछ की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसके बाद बाबतपुर चोलापुर निवासी मिथिलेश (सीनियर एग्जीक्यूटिव-कमर्शियल), चूरामनपुर, भुल्लनपुर के विशाल तिवारी (कमर्शियल एग्जीक्यूटिव), बड़ालालपुर, चांदमारी के रवि (फ्लोर मैनेजर), महम, रोहतक, हरियाणा निवासी एरिया बिजनेस मैनेजर राज कुमार, इंद्रपुरी कॉलोनी, रामरेपुर निवासी आशुतोष सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया।

मास्टर माइंड है राजकुमार

पुलिस के अनुसार राजकुमार मास्टर माइंड है। उसने सोना रिसीव किया तो कारोबार के लिए आगे बढ़ाने के बजाए खुद के पास रख लिया। कंपनी के दूसरे कर्मचारी खुश रहें, इसके लिए सभी को कुछ न देकर चुप करा दिया।