आज हनुमान मंदिर में रात को बज रहे थे भजन, सुनकर आगबबूला हुए Allu Arjun के छोटे भाई; पुलिस में दर्ज कराई शिकायत...
इंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के छोटे भाई अल्लू सिरीश हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुके हैं। कथित तौर पर उनके शेखपेट स्थित अपने घर के पास मंदिर में रात के समय में तेज भजन बजने की वजह से एक्स अकाउंट पर मामला उठाया और हैदराबाद अथॉरिटीज से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।
अल्लू सिरीश को रात में हनुमान मंदिर में तेज भजन से हुई परेशानी
अल्लू अर्जुन के छोटे भाई और तेलुगु एक्टर अल्लू सिरीश (Allu Sirish) ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि कई दिनों से वह इस तेज आवाज से परेशान हो रहे हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर हैदराबाद पुलिस को टैग करते हुए लिखा, "रिस्पेक्टेड हैदराबाद पुलिस, मैं शेखपेट के अपर्णा वन का निवासी हूं। पिछले कुछ दिनों से विनोभा नगर के हनुमान मंदिर (Hanuman Mandir) में रात को 2-3 बजे तक के निर्धारित सीमा से अधिक तेज म्यूजिक बज रहा है। मैनें फिल्म नगर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।"
उन्होंने सिर्फ हनुमान मंदिर में रात को बजने वाले भजन का ही नहीं, बल्कि गणेश उत्सव के आसपास तेज बजने वाले म्यूजिक का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि वहां पर रहने वाले लोगों को ये आश्वासन दिया गया था कि 25 सितंबर के बाद उन्हें शोर नहीं झेलना पड़ेगा। हालांकि, फेस्टिवल खत्म हो जाने के बाद भी परेशानियां कम नहीं हुईं। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि कई निवासी उनसे पहले इस बात की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उन पर किसी भी तरह का एक्शन नहीं लिया गया।
हैदराबाद पुलिस ने अल्लू सिरीश की पोस्ट पर किया रिस्पांस
अल्लू सिरीश के पोस्ट के वायरल होने के बाद अब इस पर हैदराबाद पुलिस ने भी जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, "सर ये मैटर फिल्म नगर पुलिस स्टेशन के पास है। मामले में जो भी जरूरी एक्शन होगा वो हम लेंगे। अल्लू सिरीश के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी साल 2024 में फिल्म बडी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह एक तेलुगु ड्रामा एक्शन एडवेंचर फिल्म है।