Headlines
Loading...
राहुल गांधी ने भरी सभा में निकाला फोन, दिखाई योगी के मंत्री को ऐसी तस्वीर...कि वो भी रह गए हक्के-बक्के...

राहुल गांधी ने भरी सभा में निकाला फोन, दिखाई योगी के मंत्री को ऐसी तस्वीर...कि वो भी रह गए हक्के-बक्के...

रायबरेली, न्यूज: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज रायबरेली में दिशा (जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति) की बैठक में पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी जेब से फोन निकाला और योगी के मंत्री को एक तस्वीर दिखाई। तस्वीर देखकर मंत्री भी हक्के बक्के रह गए.साथ ही उन्होंने मौजूद अधिकारियों से सवाल कर डाले। मगर, किसी के पास कोई जवाब नहीं था. दरअसल, ये तस्वीर रायबरेली में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी दरीबा से कठघर मार्ग की सड़क की थी, जिसकी हालत पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है।

यह लोग थे मौजूद

बता दें, बैठक कलेक्ट्रेट के बचत भवन में आयोजित हुई. इस दौरान अमेठी के सांसद किशोरी लाल भी पहुंचे. वहीं, ऊंचाहार से BJP विधायक मनोज पांडेय, एमएलसी और राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद थे. मीटिंग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी फुल फॉर्म में दिखे.

राहुल गांधी ने पूछा- क्यों नहीं हो रहा काम?

 
उन्होंने बैठक में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय को अपने मोबाइल पर टूटी सड़कें दिखाईं. इसे देखकर 1 मिनट के लिए मंत्री जी भी हैरान रह गए. वहीं, जर्जर सड़कों और गड्‌ढों की प्रिंट आउट तस्वीरें दिखाकर PWD अधिकारियों और डीएम से पूछा कि सड़कों की हालत ऐसी क्यों है? उन्होंने कहा कि जब सरकार फंड दे रही है तो काम क्यों नहीं हो रहा है? आप लोग क्या कर रहे हैं?

बता दें, राहुल गांधी जिस सड़क की तस्वीर दिखा रहे थे वो रायबरेली में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी दरीबा से कठघर मार्ग की है, जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। निर्माण के कुछ वर्षों बाद ही यह सड़क पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। गड्डों से भरी सड़क पर रोजाना राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वाहन गड्डों में फंस जाते हैं, जिससे लंबे जाम की स्थिति बन जाती है। रोजाना हजारों लोग इस रास्ते से गुजरते हैं, राहगीरों ने ठेकेदार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

क्या बोले कैबिनेट मंत्री ?

हालांकि, डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने इससे पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछली सरकारों के मुकाबले, जहां केवल 18 से 20 प्रतिशत लोगों को राशन मिलता था। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अकेले रायबरेली जिले में 21,92,000 लोगों को 5 किलो मुफ्त राशन मिल रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया गया। सड़कों की स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने खुशी जाहिर की कि पिछले 5 वर्षों में अकेले रायबरेली जिले में लगभग 16,000 छोटी और बड़ी सड़कों का निर्माण कराया गया है। बैठक में केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जमीनी हकीकत और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की गई, जिससे जिले के आम नागरिकों को सीधा लाभ मिल रहा है।