Headlines
Loading...
वाराणसी: सिगरा पुलिस ने दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के वांछित को धर दबोचा...

वाराणसी: सिगरा पुलिस ने दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के वांछित को धर दबोचा...

वाराणसी, न्यूज। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में सिगरा थाना पुलिस ने मंगलवार को एक वांछित काे गिरफ्तार किया है। उस पर एक युवती से दुष्कर्म करने, उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का आराेप है। 

थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने बताया कि मामले में वांछित आरोपित मनोज मौर्या (28) को क्षेत्र में स्थित अमूल डेयरी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपित मूल रूप से मंडुवाडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला और वर्तमान में सिगरा क्षेत्र के अन्नपूर्णा नगर में रह रहा था।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित ने पीड़िता के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह पीड़िता पर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। आरोप है कि वह पीड़िता के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करता और उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता था।

थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपित का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2017, 2018, 2019 और 2024 में मंडुवाडीह तथा भेलूपुर थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।